मोदीकेयर की पहल ‘सपनों की आज़ादी’ को समर्थन प्रदान करने के लिए मिर्ची, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने रेडियो स्टेशन का नाम 98.3 से बदलकर 98.स्त्री करेगा

Editor-Manish Mathur

जयपुर, 8 मार्च 2021ः पिछले साल एक प्रभावी एसोसिएशन के बाद भारत की प्रमुख डायरेक्ट सैलिंग कंपनियों में से एक मोदीकेयर लिमिटेड और मिर्ची अपने क्रान्तिकारी महिला सशक्तीकरण अभियान -‘सपनों की आज़ादी’ को वापस लेकर आया है। यह अभियान उन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाता है, जिन्होंने अपने दिल की सच्ची आवाज़ को सुना और सभी विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने सपनों को साकार किया। 3 मार्च को शुरू हुआ यह अभियान ‘सपनों की आज़ादी’ ग्यारह शहरों में रेडियो और डिजिटल पर दस दिनों तक चलेगा।
दुनिया भर में ऐसे कई नियम और परम्पराएं हैं जो अक्सर महिलाओं के सामने रूकावटें पैदा करते हैं। इन नियमों को चुनौती के रूप में लेना और सफलता की ओर अपना खुद का मार्ग तैयार करना, एक महिला का सबसे ऐतिहासिक फैसला होता है। इसीलिए इस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोदीकेयर और मिर्ची ने इन महिलाओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए एक दूसरे के साथ हाथ मिलाए हैं जिन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की और अपना भाग्य खुद लिखा।
मोदीकेयर लिमिटेड की ओर से पेश किया गया अभियान ‘सपनों की आज़ादी’ उन पहलों का खूबसूरत मिश्रण हैं जो देश भर की महिलाएं अभिव्यक्त कर सकती हैं, मोदीकेयर लिमिटेड महिलाओं को अपनी सफलता की कहानियां साझा करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए एक रेडियो प्रतियोगिता का आयोजन भी कर रहा है, जिसके माध्यम से उन्हें यह बताने का मौका मिलेगा कि किस तरह उन्होंने अपने मार्ग में आने वाली बाधाओं का सामना किया। टाॅप मिर्ची आरजे जैसे नावेद, सायेमा और मीर भी इस मंच पर आएंगे और दिन भर अपने श्रोताओं को महिला सशक्तीकरण के इन उदाहरणों के साथ प्रेरित करेंगे।
अभियान के बारे में बात करते हुए श्री समीर मोदी, संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक, मोदीकेयर लिमिटेड ने कहा, ‘‘एक देश तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब कि देश की हर महिला सशक्त न हो तथा निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार न कर सके। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो इसका लाभ पूरे समाज को होता है। मोदीकेयर में हम हमेशा से ऐसे वातावरण को प्रोत्साहित करते रहे हैं जहां महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले। हर माह हमारे साथ 3 लाख से अधिक कन्सलटेन्ट्स जुड़ते हैं, जिनमें से 60 फीसदी महिलाएं होती हैं। आज 25 सालों के सफल कारोबार के बाद, हमारे पास सफल महिलाओं की ऐसी असंख्य कहानियां हैं जिन्होंने निडर होकर आगे बढ़ने का फैसला लिया और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ीं। मोदीकेयर को महिलाओं के लिए भारत के 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक माना जाता है। सपनों की आज़ादी के माध्यम से हम उनकी प्रेरक कहानियों को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं, ताकि अन्य महिलाएं भी अपने सपनों के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।’’
इस अभियान मिर्ची के बारे में बात करते हुए मिस शिवांगिनी जजोरिया, सीनियर बिज़नेस डायरेक्टर, मिर्ची ने, ‘‘मोदीकेयर हर महिला के अपने सपनों के पूरे करने के अधिकारों को प्रोत्साहित करता है और इसी के मद्देनज़र हमारी टीम मल्टी-प्लेटफाॅर्म अभियान लेकर आई है, जिसके माध्यम से हमारे आरजे रेडियो और

सोशल मीडिया के ज़रिए अपने श्रोताओं के साथ जुड़ रहे हैं। ‘सपनों की आज़ादी’ के माध्यम से हम मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी करना चाहते हैं।’’
महिलाओं के लिए समर्पित एक विशेष घण्टे के साथ मिर्ची का रेडियो स्टेशन महिला कलाकारों के कुछ सबसे लोकप्रिय गीत भी पेश करेगा। मोदीकेयर और मिर्ची नारीत्व का जश्न मनाने के लिए आधिकारिक ‘सपनों की आज़ादी’ गीत को भी लाॅन्च करेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिर्ची अपने स्टेशन 98.3 का नाम बदल कर 98.स्त्री कर देगा।
मोदीकेयर लिमिटेड महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रयासरत रहा है और इसने महिलाओं के विकास को सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया है। पिछले 25 सालों में ब्राण्ड ने अपने महिला कन्सलटेन्ट्स को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने एवं अपने सपनों को साकार करने में मदद की है। ब्राण्ड की प्रमुख महिला कन्सलटेन्ट्स इस अवसर पर बताएंगी कि उनके लिए ‘सपनों की आज़ादी’ के क्या मायने हैं और अपनी सफलता की कहानियां सुनाकर अन्य महिलाओं को भी अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।

About Manish Mathur