मुंबई, 26 अक्टूबर,2021: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ील), जो अग्रणी भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन पावरहाउस है, ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यू टैरिफ ऑर्डर (एनटीओ) 2.0 संबंधी दिनांक 30.06.2021 के आदेश के अनुरूप अपना नया आला-कार्टे चैनल और बुके प्राइसिंग लॉन्च किया। भारत के लाखों दर्शकों की विविधतापूर्ण मनोरंजन पसंदों को पूरा करने के लिए इन्हें लॉन्च किया गया है। उक्त प्राइसिंग माननीय सर्वोच्च न्यायालय के यहां नये टैरिफ ऑर्डर (एनटीओ) 2.0 संबंधी निर्णय हेतु लंबित सभी याचिकाओं के तहत ज़ील के अधिकारों और विवादों के पूर्वाग्रह के बिना जारी किया जा रहा है।
लगभग तीन दशक पूर्व अपनी शुरुआत के बाद से, ज़ील ने देश भर के अपने दर्शकों के साथ मजबूत और गहरा रिश्ता बना लिया है। ज़ी 11 भाषाओं में 67 चैनलों के व्यापक नेटवर्क के साथ कई दर्शक खंडों और शैलियों में बेहतरीन किस्म का मनोरंजन प्रदान करता है। अखिल भारतीय नेटवर्क के साथ 606 मिलियन दर्शकों की साप्ताहिक पहुंच और 163 बिलियन+ मिनट की साप्ताहिक खपत के साथ; जीईसी, मूवीज, न्यूज, म्यूजिक, लाइफस्टाइल एवं एचडी जेनर्स में मराठी, बांग्ला, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम, भोजपुरी और अंग्रेजी सहित हिंदी और क्षेत्रीय भाषा के बाजारों में इसके दर्शकों की संख्या बहुत बड़ी है।
नये चैनल प्राइसिंग के बारे में,ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रेसिडेंट – बिजनेस, दक्षिण एशिया, राहुल जोहरी ने कहा, “ज़ीलकी अद्वितीय सफलता पूरे भारत में फैले दर्शकों के साथ इसके मजबूत बंधन और पूरे हितधारक समुदाय के साथ इसके गहरे संबंध का परिणाम है। इन असाधारण साझेदारियों ने लगभग तीन दशकों तक कई बाजारों में हमारे नेतृत्व को आगे बढ़ाया है। हम सबसे मनोरंजक और उच्चतम गुणवत्ता वाली सामग्री पेश करके, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों को समृद्ध करके और राजस्व मुद्रीकरण के लिए अभिनव समाधानों के माध्यम से पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मूल्य बनाना जारी रखेंगे। हमें विश्वास है कि एनटीओ 2.0 के लागू होने के बाद, ज़ी चैनल सभी बाजारों में अपनी वृद्धि की गति को जारी रखेंगे और कंपनी के लिए उच्च मूल्य का सृजन करेंगे।‘’
घोषणा के बारे में टिप्पणी करते हुए, अतुल दास, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर – एफिलिएट सेल्स ने कहा, “ज़ील में, हम हमारे ग्राहकों को सर्वोत्तम मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। वर्ष 2019 के नये प्राइसिंग रिजाइम ने भारत में टेलीविजन का उपभोग करने के तरीके में बड़ा बदलाव लाया। एक तरफ, इसने चैनल्स के एमआरपी में पारदर्शिता लायी, दूसरी तरफ इसने उपभोक्ताओं को उनके पसंदीदा चैनल्स के चुनाव की आजादी दी। एनटीओ 2.0 के साथ, चैनल्स के चुनाव में ग्राहकों को और अधिक छूट मिलेगी। हम देश भर के उपभोक्ताओं को अलग-अलग कीमतों पर कई बुके उपलब्ध कराते रहेंगे। ज़ी कैफेऔर &flixजैसे प्रीमियम इंग्लिश चैनल अलग-अलग बुके में उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक बुके में चैनलों का मिश्रण होता है, जिसमें जीईसी, फिल्में, समाचार, संगीत और लाइफस्टाइल जेनर शामिल हैं। हम अपने डीपीओ भागीदारों के साथ सहज परिवर्तन के लिए काम करने के लिए तत्पर हैं।‘’
लाखों दर्शकों के लिए अद्वितीय और मनोरंजक मौलिक सामग्री बनाने में ज़ीईएल की विशेषज्ञताने इसे अग्रणी बनाया है। औसतन, यह हर हफ्ते 419 घंटे की नई सामग्री प्रोड्युसकरता है, जिससे यह भारत में सबसे अधिक निवेशित उपभोक्ता ब्रांडों में से एक है। त्योहारी सीजन के लिए, इसने कई भाषाओं में 40 फिक्शन, 20 नॉन-फिक्शन नई सीरीज लॉन्च करने की तैयारी की है। हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में सबसे बड़े मूवी चैनल पोर्टफोलियो के साथ, यह अगले कुछ महीनों में अपने चैनलों पर 40 वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पेश करेगा, जिससे यह लाखों उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक मनोरंजन विकल्प बन जाएगा।
ज़ी टीवी, ज़ी सिनेमा, एंड टीवी, एंड पिक्चर्स और ज़ी अनमोल जैसे घरेलू ब्रांडों के साथ हिंदी भाषी बाजारों में एक मजबूत स्थिति के अलावा; इसे ज़ी बांग्ला और ज़ी मराठी के साथ बांग्ला और मराठी बाजारों में लंबे समय से नेतृत्व प्राप्त है। ज़ी कन्नड़, ज़ी तेलुगु, ज़ी तमिल और ज़ी केरलम के साथ दक्षिणी राज्यों में इसकी व्यापक उपस्थिति है और इसने क्रमशः ज़ी बिस्कोप, ज़ी पंजाबी और ज़ी सार्थक के साथ भोजपुरी, पंजाबी, ओडिया जैसे तेजी से बढ़ते भाषा बाजारों का नेतृत्व किया है। हिंदी भाषी बाजारों में ज़ी सिनेमा, एंड पिक्चर्स, ज़ी बॉलीवुड, ज़ी एक्शन, ज़ी अनमोल सिनेमा और ज़ी क्लासिक, पश्चिम में ज़ी टॉकीज़ और ज़ी चित्रमंदिर, ज़ी सिनेमालु, ज़ी पिचर के साथ कंपनी का सबसे मजबूत मूवी चैनल पोर्टफोलियो भी है। और दक्षिण में ज़ी थिरई, और पूर्व में ज़ी बांग्ला सिनेमा और ज़ी बिस्कोप। इसके अलावा, यह अंग्रेजी मूवी, मनोरंजन और लाइफस्टाइल चैनल पोर्टफोलियो की एक चुनिंदा श्रृंखला भी प्रदान करता है जिसमें ज़ी कैफे, &Flixऔर &PriveHD, संगीत और युवा चैनल ज़िंग, ज़ेस्टऔर 20 एचडीचैनल शामिल हैं जो समझदार दर्शकों के लिए बेहतरीन देखने का अनुभव प्रदान करते हैं।
 
		 पत्रिका जगत Positive Journalism
पत्रिका जगत Positive Journalism