टाटा एआईए लाइफ को द वन बिलियन अभियान में एआईए का समर्थन करने पर गर्व है

मुंबई, भारत, 24 फरवरी 2022: भारत की एक सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई जीवन बीमा कंपनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (टाटा एआईए लाइफ) ने एआईए ग्रुप लिमिटेड (“एआईए” या “कंपनी”) द्वारा शुरू किए गए ‘एआईए वन बिलियन’ अभियान को समर्थन देने की घोषणा की है। 2030 तक दुनिया भर के एक बिलियन लोगों को अधिक स्वस्थ, लंबा, बेहतर जीवन जीने के लिए जोड़ने का साहसिक और अभिनव अभियान एआईए ने शुरू किया है। लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना और अपने भविष्य को अधिक टिकाऊ बनाने में उनकी मदद करना इस अभियान का उद्देश्य है।

टाटा एआईए लाइफ के एमडी और सीईओ श्री. नवीन तहिलयानी ने बताया, समूह का एक हिस्सा होने के नाते इस वैश्विक अभियान में एआईए का साथ देते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है। लोगों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए सक्षम बनाना, अधिक स्वस्थ, ज़्यादा खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करना हमेशा से ही हमारा एक उद्देश्य रहा है और इसीलिए हम मानते हैं कि इस अभियान में हम महत्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे। एक भुगतानकर्ता से लेकर उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों के अनुसार व्यापक उत्पादों और सेवाओं के साथ उपभोक्ताओं की जीवन, स्वास्थ्य और कल्याण यात्रा में साथ देने वाले सहयोगी बनने तक के हमारे परिवर्तन में यह ज़रूरी है कि हम उपभोक्ताओं के साथ ऐसे वार्तालाप करें जिनसे समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता निर्माण हो सकें।”

एआईए वन बिलियन अभियान टाटा एआईए लाइफ और एआईए की भारत भर के समुदायों को जोड़कर, शिक्षित और प्रेरित करके वित्तीय समावेशन का समर्थन करते हुए शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणात्मक कल्याण में सुधार लाने की संयुक्त प्रतिबद्धता को बल प्रदान करता है।

महामारी की वजह से स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व के बारे में आम जागरूकता को बढ़ाया है लेकिन फिर भी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही है। कुल मौतों में से 70% से भी ज़्यादा मौतें इन बिमारियों की वजह से होती हैं। इस समस्या के निपटान में हमारे समुदायों की मदद के लिए आगे आना और एक जिम्मेदार, सकारात्मक भूमिका निभाना हम जैसी बीमा कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। आज उद्यम क्षेत्र में पारंपरिक “आकलन और सेवा” उत्पादों से भी ज़्यादा ग्राहक केन्द्री “निर्देश और रोकथाम” उत्पाद बनाए जा रहे हैं, इस स्थिति में बीमा कंपनी को उत्पाद रचना और सेवा उत्कृष्टता में ज़रूरी नवाचार करना होगा।

इस अभियान में एक सर्वसमावेशक संचार मॉड्यूल को अपनाया जाएगा जिसमें एआईए वन बिलियन अभियान को शुरू करने के लिए सभी आंतरिक, बाहरी और सोशल चैनल्स में कई टचपॉइंट्स को शामिल किया जाएगा।  जीवन में बहुत ही सहज और आसान क्रियाओं के ज़रिए स्वास्थ्य और कल्याण उन्मुख गतिविधियों में जुड़ने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करना इस अभियान का प्रस्ताव है।

कई प्रमुख बाज़ारों में फैला हुआ यह एक वैश्विक अभियान होगा, इसमें टाटा एआईए लाइफ की सहभागिता का उद्देश्य भारत में इस अभियान के लिए जागरूकता और सुस्पष्टता निर्माण करना होगा।  देश के ज़्यादा से ज़्यादा क्षेत्रों के उपभोक्ताओं तक जानकारी और प्रमुख प्रस्तावों को पहुंचाने के लिए चलाए जा सकें ऐसी कई पहलों को विकसित करने पर टाटा एआईए लाइफ काम करेगी।  टाटा एआईए लाइफ की इस अभियान में सहभागिता से जीवन बीमा, पर्याप्त बीमा सुरक्षा और वित्तीय समावेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का प्रभाव भी बढ़ेगा।

About Manish Mathur