जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022 ने हाईब्रिड अवतार में जबरदस्त प्रोग्राम की शुरुआत की

Editor-Manish Mathur

जयपुर, 05 मार्च। ‘धरती का सबसे बड़ा लिटरेरी शो’ कहलाये जाने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022 की शुरुआत हाईब्रिड अवतार में कल से होने जा रही है| 5-14 मार्च 2022 को आयोजित होने वाले वर्चुअल प्रोग्राम में बेहतरीन सत्र प्रस्तुत होंगे| आइकोनिक फेस्टिवल का ऑन ग्राउंड मंचन 10-14 मार्च को क्लार्क्स आमेर में होगा|

पिछले सालों की तरह इस साल भी फेस्टिवल में 400 से अधिक वक्ता, 20 देश, 15 भारतीय भाषाएं और 20 अन्तर्राष्ट्रीय भाषाएं प्रस्तुत होंगी|
फेस्टिवल के 15वें संस्करण की शुरुआत 5 मार्च, शनिवार को फेस्टिवल को-डायरेक्टर्स नमिता गोखले और विलियम डेलरिम्पल, फेस्टिवल प्रोडूसर और टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के. रॉय के उद्घाटन संभाषण से हुई|

लेखिका और फेस्टिवल की को-डायरेक्टर नमिता गोखले ने कहा, “ऑन-ग्राउंड और डिजिटल रूप से हाइब्रिड अवतार में लौटने पर हमें प्रसन्नता हो रही है। यह फेस्टिवल दिल, मन और बुद्धि को एक रचनात्मक अनुभव प्रदान करता है| फेस्टिवल में हमारा साथ देंगे कुछ महान लेखक और विचारक, जिनमें शामिल हैं: नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलरजाक गुरनाह, डैनियल काहनेमन, जियोर्जियो परिसी और अभिजीत बनर्जी| भारत की समृद्ध विविधता और विश्व साहित्य के वैभव को दर्शाने वाले कार्यक्रम में हमारे पास दुनिया भर के पुरस्कृत लेखकों के साथ ही दिलचस्प नई आवाजें भी हैं, जो अपनी बात कहने को उत्सुक हैं|”
लेखक और फेस्टिवल के को-डायरेक्टर विलियम डेलरिम्पल ने कहा, “पेंडेमिक सभी के लिए एक मुश्किल समय रहा, लेकिन साहित्यिक उत्सवों ने तो अस्तित्व संबंधी चुनौतियों का सामना किया है। अब हम वापस आ गए हैं, और अपने प्यारे फेस्टिवल को एक बार फिर से जयपुर में करने को लेकर रोमांचित हैं।”
टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, संजॉय के. रॉय ने कहा, “जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल समावेशिता के दर्शन पर बनाया गया था, जो सभी प्रकार के विचारों के लिए जगह प्रदान करता है। आज दुनिया जब अनिश्चितताओं का सामना कर रही है, युद्ध में उलझी हुई है और एक महामारी से जूझ रही है, टीमवर्क आर्ट्स ज्ञान और सूचना के मुक्त प्रवाह को जारी रखने के लिए दृढ़ हैं। नोबेल पुरस्कार विजेताओं, बुकर विजेताओं और साहित्य अकादमी प्राप्तकर्ताओं के साथ, इस साल फेस्टिवल हाइब्रिड अवतार के साथ एक और मील का पत्थर बनाएगा और हम सभी साहित्य-प्रेमियों का हमारे प्रयास में शामिल होने के लिए स्वागत करते हैं।”

फेस्टिवल के इस साल के संस्करण में दुनिया के सबसे लोकप्रिय चिन्तक और लेखक शामिल होंगे| 2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अब्दुलरज़ाक गुरनाह के संग संवाद करेंगे ब्रिटिश पब्लिशिंग लीजेंड अलेक्सांद्र प्रिंगल| गुरनाह के जबरदस्त उपन्यास उपनिवेशवादी इतिहास और रूढ़ियों के बारे में खुलकर बात करते हैं|

2021 में फिजिक्स का नोबेल जीतने वाले इतालवी फिजिसिस्ट, जिओर्जियो परिसी की शानदार किताब, इन ए फ्लाइट ऑफ़ स्टारलिंग्स: द वंडर्स ऑफ़ काम्प्लेक्स सिस्टम, पार्टिकल्स के भेद खोलती है| येल प्रोफेसर प्रियम्वदा नटराजन के साथ संवाद में परिसी अपनी शोध पर चर्चा करेंगे| एक अन्य सत्र में, नोबेल लौरेट डेनियल काहनेमन का साथ देंगे न्यू यॉर्क टाइम्स के बेस्ट-सेलिंग लेखक और अकादमिक प्रोफेसर ओलिविएर सिबोनी और लीगल स्कोलर कास आर संस्टेन| एक अन्य सत्र में नोबेल प्राइज विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत वी. बनर्जी फ़ूड के साथ अपने रिश्ते और संस्कृति की बात करेंगे|

जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार डेमों गेल्गट के द प्रॉमिस को 2021 बुकर प्राइज से सम्मानित किया गया| दक्षिण अफ्रीका की पृष्ठभूमि पर केन्द्रित यह उपन्यास सत्ता के साथ समाज, रुतबे और अहम् के संघर्ष की कहानी कहता है| पुरस्कृत किताबों एज ऑफ़ एम्पायर, लिबर्टी’स एक्साइल और द डौन वाच: जोसफ कौनराड इन ए ग्लोबल वर्ल्ड की लेखिका माया जेसनोफ के साथ संवाद में गेलगट अपनी लेखन शैली, प्रक्रिया, प्रेरणा और नई किताब पर बात करेंगे| ब्रिटिश लेखिका मोनिका अली के पहले उपन्यास, ब्रिक लेन को बुकर प्राइज के लिए शोर्टलिस्ट किया गया| आपकी नई किताब, लव मैरिज, दो अनोखे परिवारों के एक साथ जुड़ने पर आधारित है| यह एक सोशल कॉमेडी है, साथ ही यह समाज और शादी की कई गंभीर परतों को भी खोलती है| लेखिका और पत्रकार बी रोलेट के साथ संवाद में अली समकालीन ब्रिटेन में प्यार और व्यक्ति के मायने समझायेंगी|

नाइजीरियाई लेखक शिगोज़ी ओबिओमा की किताब द फिशरमेन एंड एन ओर्केस्ट्रा ऑफ़ माइनॉरिटीज को 2019 के बुकर प्राइज के लिए शोर्टलिस्ट किया गया| यह उपन्यास माइथोलॉजी और प्रेम की वास्तविकता की कहानी कहता है| लेखिका और पत्रकार सुप्रिया द्रविड़ के साथ संवाद में, ओबिओमा अपनी किताबों और समाज पर चर्चा करेंगे| बुकर प्राइज विजेता लेखक डीबीसी पिएरे का नया उपन्यास, मीनवाइल इन डोपामाइन सिटी, साहित्यिक संभावनाओं की सीमा निर्धारित करता है| डोपामाइन शहर में एक पिता तेजी से बदलती दुनिया और अपनी बेटी की ख्वाहिशों के बीच संतुलन बिठाने की कोशिश करता है| पिएरे इस रोबोटिक समय में दिल की आवाज़ सुनने पर जोर देते हैं|

फेस्टिवल में एक सत्र बुकर प्राइज की लॉन्ग लिस्ट में शामिल रही लेखिका अनुराधा रॉय और उनके काम को समर्पित रहेगा| रॉय का हालिया प्रकाशित उपन्यास द अर्थस्पिनर शांति की क्षणभंगुरता की खोज करता है| रॉय की अन्य कामयाब किताबें हैं: ऑल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड, एन एटलस ऑफ़ इम्पॉसिबल लोंगिंग, द फोल्डेड अर्थ और स्लीपिंग ऑन जुपिटर | लेखिका और परेरा हुसैन पब्लिशिंग हाउस की को-फाउंडर, अमीना हुसैन से संवाद में रॉय अपने फिक्शन की दुनिया की वास्तविकता बतायेंगी|

यह फेस्टिवल हमारे उन पार्टनर्स के सहयोग से संभव होता है, जो इस मंच और इसके आदर्शों में यकीन रखते हैं| जो साहित्य की ताकत को समझते हुए, पूरी दुनिया तक उसे ले जाना चाहते हैं|

इस अवसर पर बात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ोदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा, “जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के साथ अपना वर्षों पुराना साथ आगे बढ़ाते हुए हम हर्षित हैं| अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति वाले, प्रमुख भारतीय बैंक होने के तौर पर बैंक ऑफ़ बड़ोदा देश-विदेश में साहित्य, कला और विचारों को प्रेरित करने वाले फेस्टिवल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है|”

इस साल, फेस्टिवल ‘प्रोटेक्टेड बाय डिटोल’ और राजस्थान टूरिज्म, एलआईसी, महिला एवं बाल विकास विभाग—राजस्थान सरकार द्वारा समर्थित है| इस साल हमारे वेन्यु पार्टनर बनेगे बैंक ऑफ़ बड़ोदा और जेन मिचल्सकी फाउंडेशन| सेशन पार्टनर के तौर पर हमारे साथ होंगे Etsy, एम्बेसी ऑफ़ इटली इन इंडिया & इस्तितुतो इतलिअनो दी कल्चर, द ब्रिटिश काउंसिल, एम्बेसी ऑफ़ आयरलैंड, यूनाइटेड नेशंस, द एस्कॉर्ट ग्रुप और ऑस्ट्रलियन हाई कमीशन| सीरिज पार्टनर के रूप में जुड़ेंगे: द जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर, Hawthornden लिटरेरी रिट्रीट, हीरो फ्यूचर इंजिनीरिंग और यूएस एम्बेसी एंड कांसुलेट इन इंडिया| इस साल ऑनलाइन सेल्स पार्टनर बनेगा अमेज़न इंडिया| मीडिया पार्टनर होंगे: अमर उजाला, बिजनेस स्टेंडर्ड, द वीक, सकल, न्यू इंडियन एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और एबीपी| डिजिटल मीडिया पार्टनर होगा One India और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पार्टनर बनेगा डेली हंट| रेडियो पार्टनर होगा RED FM और गिफ्ट पार्टनर बनेगा चुम्बक| फेस्टिवल के कंट्री पार्टनर होंगे: द रॉयल नोर्वेजियन एम्बेसी| अन्य मुख्य पार्टनर होंगे: पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया, महिंद्रा वर्ल्ड सिटी और हाई कमीशन ऑफ़ कनाडा| ऑफिशियल हॉस्पिटल पार्टनर होगा: फोर्टिस हॉस्पिटल|

About Manish Mathur