Godrej Interio_Brand Logos_BW

51 प्रतिशत कर्मचारी हाइब्रिड काम पसंद करते हैं, गोदरेज इंटरियो के अध्ययन का खुलासा

मुंबई, 30 अप्रैल, 2022: गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी, गोदरेज एंड बॉयस ने घोषणा की कि इनके बिजनेस, गोदरेज इंटेरियो, जो घर और संस्थागत क्षेत्रों में भारत काअग्रणी फर्नीचर समाधान ब्रांड है, उसने अपने विशेष अध्ययन ‘होम, ऑफिस एंड बियॉन्ड’ के आगे के निष्कर्षों का खुलासा किया है। अध्ययन से पता चला है कि जहां पूर्ण वापसी के साथ कार्यालय से काम करने वालों और दूरस्थ जगह से काम करने वालों दोनों के ही पैरोकार हैं, वहीं बाकी प्रतिक्रियादाता ऐसे हैं जो मिश्रित रूप से दोनों ही चाहते हैं। सर्वेक्षण में अलग-अलग आयु, कार्य अनुभव, और लिंग के अनुसार भिन्न-भिन्न वरीयताओं वाले कर्मचारी पाये गए, जो यह दर्शाता है कि किस तरह से लिंग के आधार पर अलग-अलग कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अलग-अलग तरह की सहायताएं चाहते हैं और उन्हें अपने नियोक्ताओं से भिन्न-भिन्न अपेक्षाएं हैं। शोध में कुल 350 कार्यालयिय कर्मचारियों ने भाग लिया, उनमें से अधिकतर बहुराष्ट्रीय कंपनियों और भारतीय कंपनियों में काम करने वाले हैं।

शोध अध्ययन के अनुसार, कार्य – जीवन संतुलन हाइब्रिड वर्क शेड्युल के लाभों की सूची में सबसे ऊपर है, जो आज फिर से नॉलेज वर्कर्स के लिए लचीलेपन और कल्याण के महत्व को दर्शाता है। अध्ययन के अनुसार हाइब्रिड कार्य के प्रमुख लाभ इस प्रकार बताये गये – 23% पुरुषों और 28% महिलाओं ने ‘कार्य-जीवन संतुलन’ का हवाला दिया, 20% पुरुषों और 28% महिलाओं ने ‘यात्रा समय की बचत’ की बात कही, 12% पुरुषों और 11% महिलाओं ने ‘परिवार के साथ समय’ का उल्लेख किया और 14% पुरुषों और 11% महिलाओं ने ‘बेहतर कार्य प्रदर्शन’ की बात कही।

अध्ययन से यह भी पता चलता है कि कर्मचारी लचीले कार्य विकल्पों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। 39% उत्तरदाता नियोक्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, 24% नौकरियों को बदलने की इच्छा रखते हैं, 14% मूविंग लोकेशंस के पक्ष में हैं और 13% उत्तरदाता वेतन में 10% कटौती के लिए सहमत हैं।

गोदरेज इंटेरियो के वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग (बी2बी), समीर जोशी ने कहा, पिछले दो वर्षों ने हमें आशा, उद्देश्य और अर्थ की एक नई भावना के साथ भविष्य की ओर देखना सिखाया है। काम का भविष्य वह है जो कर्मचारियों और संगठनों को उनके स्थान की परवाह किए बिना उनके विकास हेतु उन्हें सशक्त बनाए। गोदरेज इंटेरियो के एर्गोनॉमिक्स एंड वर्कप्लेस रिसर्च सेल द्वारा किए गए अध्ययन से पता चलता है कि संगठन अपनी संस्कृति और ब्रांड को मजबूत करने के लिए कार्यस्थल का उपयोग करते हैं। प्लांटर्स और स्टैंडिंग डेस्क के साथ अच्छी प्रकाश व्यवस्था वाले इंटेरियर्स कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उनके कल्याण पर केंद्रित होते हैं। मूवेबल फर्नीचर का उपयोग कर तैयार किए गए मॉड्यूलर कार्यस्थल नवाचार और रचनात्मकता में सहायक हो सकते हैं। इस शोध अध्ययन का उद्देश्य कर्मचारियों का तनाव कम करने, उनकी व्यस्तता में सुधार करने, टीम सहयोग में सुधार करने, साथ ही कर्मचारियों की कटौती कम करने हेतु वापस ऑफिस से काम करने संबंधी नीतियाँ तैयार करने में कंपनियों की मदद करना है। गोदरेज इंटेरियो में, हम कार्यालय स्थल में अधिक सहायतापूर्ण फर्नीचर की मांग देख रहे हैं और हमें इस वित्तीय वर्ष में इस सेगमेंट में 25% तक की वृद्धि की उम्मीद है।”

उन्होंने आगे कहा, “समानुभूति पर प्रमुखता से जोर देते हुए कर्मचारियों को ‘वर्कर्स’ के व्यापक समूह के बजाये उन्हें भिन्न-भिन्न आवश्यकताओं वाले अलग-अलग व्यक्ति मानकर भविष्य के कार्यस्थल को डिजाइन किया जाना महत्वपूर्ण है। विभिन्न उद्योगों में प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें जोड़े रखने के लिए एक लचीला कार्य मॉडल महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है।इसलिए, कर्मचारियों की मिश्रित उपस्थिति का समर्थन करने वाली नीतियों को स्थापित करना एक समान क्षेत्र बनाता है, चाहे कर्मचारी कहीं भी हों, और यही आगे का रास्ता है।

About Manish Mathur