टाटा पावर सोलर ने राजस्थान के जेटस्टार में शुरू की 160 मेगावाट की एसी सोलर परियोजना

राष्ट्रीय 14 अप्रैल 2022:  भारत की एक सबसे बड़ी एकीकृत सोलर कंपनी और टाटा पावर की संपूर्ण मालिकी की उपकंपनी टाटा पावर सोलर ने राजस्थान के जेटस्टार में 160 मेगावाट क्षमता की एसी सोलर परियोजना शुरू की है। इस इंस्टालेशन में करीबन 675000 मोनोक्रिस्टलाइन पीवी मॉड्यूल्स का इस्तेमाल किया गया है और इस परियोजना से हर साल 387 मेगा यूनिट्स ऊर्जा का निर्माण किया जाएगा।

जेटस्टार परियोजना को 15 महीनों में पूरा किया गया है। यह परियोजना टाटा पावर सोलर की अतुलनीय परियोजना निष्पादन क्षमताओं को दर्शाती है। परियोजना इंजीनियरों  ने बहुत ही प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में काम किया, मनुष्य संसाधनों और मशीनरी की आवाजाही में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

जेटस्टार परियोजना राजस्थान की सबसे बड़ी सौर परियोजनाओं में से एक है। यह न केवल राज्य के समग्र ऊर्जा मिश्रण में अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी को बढ़ाएगी, बल्कि भारत के महत्वाकांक्षी अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में भी अपना योगदान देगी।

परियोजना में इंजीनियरिंग, डिज़ाइन, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण, संचालन और रखरखाव और परियोजना को शुरू करना आदि काम शामिल थे।

 

About Manish Mathur