महिंद्रा एंड महिद्रा ने सैम्पो रोसेनलेव ओए में 100% तक हिस्सेदारी बढ़ाई

मुंबई, 20 जुलाई, 2022: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 35 करोड़ रुपये से अधिक के शेष शेयरों के अधिग्रहण के साथ फिनलैंड स्थित अपनी इकाई सैम्पो रोसेनलेव ओए में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर ली है।

दिसंबर 2020 में, कंपनी ने 31.15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 1,050 शेयरों के अधिग्रहण के साथ कंबाइन हार्वेस्टर निर्माता, सैम्पो रोसेनलेव ओए में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 79.13 प्रतिशत कर ली।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सैम्पो के अन्य शेयरधारक पर कॉल ऑप्शन के अनुसार, सैम्पो रोसेनलेव ओए के 1,317 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करने के लिए ऑप्शन एक्सरसाइज शेयर खरीद समझौता निष्पादित किया। इसके बाद, सैम्पो में महिंद्रा एंड महिंद्रा की शेयरधारिता और परवर्ती मताधिकार सैम्पो की इक्विटी शेयर पूंजी के 79.13 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगा और यह कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बन जाएगी।

संबंधित राशि का भुगतान नकद में किया जाएगा और सैम्पो के 1,317 इक्विटी शेयरों को 3,333 यूरो प्रति शेयर की दर से कुल 43,89,561 यूरो (35.57 करोड़ रुपये) की कीमत पर अधिग्रहित किया जा रहा है।

सैम्पो को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका सहित विभिन्न बाजारों में इसके मध्यम आकार के कंबाइन हार्वेस्टर के लिए जाना जाता है। यह अल्जीरिया में कंबाइन हार्वेस्टर के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा का संयुक्त उद्यम भागीदार भी है।

सैम्पो संयुक्त रूप से एशिया, अफ्रीका, यूरेशियन आर्थिक संघ देशों और लैटिन अमेरिका में कंबाइन हार्वेस्टर और स्पेशियाल्टी हार्वेस्टर व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करेगा।

ट्रैक्टर में महिंद्रा का पैमाना और कंबाइन हार्वेस्टर में सैम्पो की विशेषज्ञता से दोनों कंपनियां विभिन्न देशों के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदान कर सकेंगी।

सैम्पो ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में 52 मिलियन यूरो का कारोबार किया।

About Manish Mathur