Editor- Manish Mathur
जयपुर,22 जुलाई 2022:श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने और ऐतिहासिक जीत होने पर इस अवसर पर आमजन और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जश्न में शामिल हुए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त कियाl
साथ ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान इत्यादि उपस्थित रहेl
पत्रिका जगत Positive Journalism