अपर्णा एंटरप्राइज़ेज़ का विटेरो लाया बड़े साइज़ की टाईल्स; इस वित्तीय वर्ष में 40 फीसदी विकास की उम्मीद

जयपुर, 19 जुलाई, 2022: भारत में निर्माण सामग्री के अग्रणी प्लेयर अपर्णा एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि वे अपने टाईल वर्टिकल- विटेरो टाईल्स की मौजूदगी को सशक्त बनाने की योजना बना रहे हैं। इन योजनाओं के तहत कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 800 x 1600mm साइज़ की टाईलें पेश की हैं, जिनकी मांग खासतौर पर रिहायशी रियल एस्टेट उद्योग में तेज़ी से बढ़ रही है। टाईल का यह नया साइज़ सभी बाज़ारों (विशेषतः मुंबई, बैंगलुरू, वायज़ाग, विजयवाड़ा, हैदराबाद, पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, मैसूर, कोचीन आदि) में ऑथोराइज़्ड डीलरों पर उपलब्ध होगा।
इस मौके पर श्री अश्विन रेड्डी, मैनेजिंग डायरेक्टर, अपर्णा एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत का टाईल बाज़ार तकरीबन 9 फीसदी की दर से बढ़ रहा है और उम्मीद है कि यह 2027 तक 7 बिलियन डॉलर का उद्योग होगा। विटेरो के रूझान भी कुछ ऐसे ही हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में हमने 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 800 x 1600mm कैटेगरी में प्रवेश के साथ हमारे लिए नया मार्ग प्रशस्त होगा। हमें विश्वास है कि हम इस वित्तीय वर्ष में हम 40 फीसदी से 50 फीसदी तक वृद्धि दर्ज कर सकेंगे। आने वाले समय में भी विटेरो टाईल्स बाज़ार की मांग के अनुसार नए प्रोडक्ट लाता रहेगा।’
विटेरो टाईल्स की 800 x 1600mm रेंज आधुनिक डिज़ाइन एवं सौंदर्य का बेहतरीन संयोजन हे, जिसमें तकरीबन 40 कलेक्शन होंगे। हर कलेक्शन में 3 से ज़्यादा डिज़ाइन और आकर्षक रंग होंगे, जो हर तरह के उपभोक्ताओं को खूब लुभाएंगे। विटेरो टाईल्स की आर एण्ड डी टीम आने वाले समय में कई और डिज़ाइन एवं कलर्स बाज़ार में उतारेगी।
2017 में लॉन्च किया गया विटेरो टाईल्स तेज़ी से भारत का अग्रणी टाईल ब्राण्ड बन गया है। विट्रिफाईड फ्लोर एवं वॉल टाईलों की व्यापक रेंज के आकर्षक पोर्टफोलियो के साथ विटेरो भारत के तेज़ी से विकसित होते टाईल बाज़ार में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर चुका है। उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के साथ, विटेरो ढेरों डिज़ाइनों में ग्लेज़्ड विट्रिफाईड टाईल्स, डबल चार्ज्ड विट्रिफाईड टाईल्स, डिजिटल वॉल टाईल्स एवं फुल बॉडी टाईल्स की व्यापक रेंज पेश करता है।

About Manish Mathur