गोदरेज ने आजाद देश की धड़कन, #Sounds Of Making India के साथ भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ मनाई

18 अगस्त 2022; मुंबई, भारत: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, गोदरेज ग्रुप ने 2019 से शुरू किए गए अपने स्वतंत्रता दिवस अभियान की अगली कड़ी #SoundsOfMakingIndiaजारी की। इसमें उन सभी औद्योगिक ध्वनियों को खूबसूरती से कैद किया गया है जिनसे विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र की प्रगति ध्वनित होती हैं।

यूट्यूब लिंक 😐 https://youtu.be/I1spEfbBe5c

फिल्म #SoundsOfMakingIndiaमें गोदरेज ग्रुप की हमारे राष्ट्र की प्रगति का एक अभिन्न अंग होने की यात्रा की कहानी बयां है। यह फिल्म भारत के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक के विभिन्न व्यवसायों को एकीकृत रूप में दिखाती है और उपभोक्ताओं को ऐसी अनेक ध्वनियों या प्रगति की धड़कन को सुनने का अवसर देती है जिन्होंने वास्तव में भारत के निर्माण में योगदान दिया है।

इस वीडियो को डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा, हमारे मीडिया पार्टनर्स इसे अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर डालेंगे और हमारे बिजनेस पार्टनर्स इसे अपने सोशल मीडिया एसेट्स पर साझा करेंगे एवं इसका प्रसार करेंगे।

गोदरेज ग्रुप की कार्यकारी निदेशक और मुख्य ब्रांड अधिकारी, तान्या दुबाश ने फिल्म पर टिप्पणी करते हुए कहा, “गोदरेज में, हमें पिछले 75 वर्षों में हमारे देश की प्रगति और यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा होने पर बेहद गर्व है। फिल्म #SoundsofMakingIndiaमें संपूर्ण रूप से हमारे ग्रुप की महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक ध्वनियों को कैद किया गया है और उन्हें हमारे सबसे लोकप्रिय और प्रासंगिक देशभक्ति गीतों में से एक सारे जहां से अच्छामें एक साथ पिरोया गया है। आज हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, ऐसे में यह हम में से प्रत्येक को प्रगति की इस शक्ति में विश्वास करने और आगे की यात्रा में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

क्रिएटिवलैंड एशिया की सह-संस्थापक और क्रिएटिव वाइस चेयरमैन, अनु जोसेफ ने कहा, गोदरेज ग्रुप का इतिहास आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता की दिशा में भारत की यात्रा से अटूट रूप से जुड़ा हुआ है। यह फिल्म उन सभी बड़ी और छोटी चीजों का उत्सव है जिसे गोदरेज भारत के निर्माण में मदद करते हुए भारत के लिए बना रहा है।

 

About Manish Mathur