2 दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जवाहर कला केंद्र में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा

भारतीय दिव्यांग संघ विगत कई वर्षों से 3 दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है । आगामी 2 दिसंबर 2022 विश्व दिव्यांग दिवस पूर्व भारतीय दिव्यांग संघ सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जवाहर कला केंद्र के रंगायन में करने जा रहा है । हर वर्ष कार्यक्रम के बाद सभी दिव्यांग का मनोबल चरम सीमा पर होता है। आगामी 2 दिसंबर को देशभर से कलाकार जवाहर कला केंद्र में आकर के दिव्यांग होते हुए भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कुछ नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएगी l जो निश्चित रूप से दर्शकों को मोह लेंगी। निर्भीक और निडरता से नृत्य , आंखें नहीं होने के बावजूद भी पूरे स्टेज पर घूम घूम कर अनूठी प्रस्तुति, शरीर की दिव्यांगता को परे रखते हुए गायन की चरम सीमा पर देशभक्ति गाने एवं सम्मान समारोह होगा।
A. दिव्यांग गौरव पुरस्कार:- हर वर्ष की भांति इस बार भी दिव्यांगों के द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए दिव्यांग गौरव सम्मान से 10 दिव्यांगों को दिया जाने वाला पुरस्कार।
B. दिव्यांग ज्योति पुरस्कार:-
दिव्यांगों के हितार्थ कार्य करने वाले सामान्य 10 व्यक्तियों को दिया जाने वाला पुरस्कार
C. भारतीय दिव्यांग संघ रत्न पुरस्कार:-
दिव्यांगों के लिए कार्य किए जाने पर सर्वोच्च पुरस्कार भी दिया जाएगा।
मनोबल का सूत्रधार ” विश्व दिव्यांग दिवस-22″पोस्टर का विमोचन
——————————
कार्यक्रम के सयोजक भारतीय दिव्यांश संघ के अध्यक्ष गोविंद नारायण ने बताया कि आज मनोबल का सूत्रधार
विश्व दिव्यांग दिवस-22 पोस्टर का विमोचन
आचार्य हिमानी जोली, भाजपा के मालवीय नगर मंडल के महामंत्री घनश्याम भार्गव, समाजसेवी रिचा सैनी, भारतीय दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद नारायण भार्गव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका मलिक और युवा नेता राजीव चौहान द्वारा किया गया l

About Manish Mathur