आज जयपुर में अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संस्थान की राजस्थान में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के पद-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

जयपुर, 17 नवंबर, 2022- समारोह में संस्थान के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिनाकेतन पट्टनायक जी, ओड़िशा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र पात्रा जी व पं. बंगाल प्रदेशाध्यक्ष श्री ललित शर्मा जी का राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री कैलाश गुर्जर जी ने माला एवं साफ़ा पहना कर भव्य स्वागत किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष पट्टनायक ने कहा भारत के संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिकों को अपने-अपने अधिकार दिए हैं। वहीं उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य भी है। धर्म, जाति, लिंग, रंग, भाषा-वेशभूषा के आधार पर बिना भेदभाव अत्याचार को रोकना व न्याय दिलाना संस्था का मुख्य उद्देश्य व कर्तव्य है।

समारोह में महिला प्रदेश-अध्यक्षा श्रीमती शीला रावत जी, प्रदेश महासचिव योगेश जांगल ,युवा प्रदेश अध्यक्ष गर्वित कुमार, प्रदेश PRO अध्यक्ष श्री राजेश कुमार वर्मा, स्टूडेंट प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह जी आदि पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवा सभी सदस्यों को मानवता की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।

About Manish Mathur