महिंद्रा ने #DeshKiAawaz अभियान के शुभारंभ के साथ 74वां गणतंत्र दिवस मनाया

मुंबई, 30 जनवरी, 2023: महिंद्रा समूह के घटक और वॉल्युम की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने डिजिटल फिल्म, #DeshKiAawaz की रिलीज के साथ आज भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को रीक्रिएट करके इस फिल्म के जरिए देश के किसानों के प्रति विशेष श्रद्धा भाव प्रकट किया गया है।

रोचक डिजिटल फिल्म, #DeshKiAawazi में वंदे मातरम को रीक्रिएट किया गया है। भारतीय कृषि पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े दृश्यों और स्वर का इसमें प्रयोग किया गया है। इस फिल्म को महिंद्रा के लोकप्रिय ट्रैक्टर और फार्म मशीनरी रेंज सहित एग्जॉस्ट नोट्स और इंजन साउंड के माध्यम से विभिन्न अनुप्रयोगों में महिंद्रा ट्रैक्टरों की आवाजों से सजाया गया है। यह फिल्म पूरे भारत में खेती की विविधता और किसान के दैनिक जीवन के प्रति सम्मान प्रकट करने वाले दृश्यों को दिखाया गया है।

भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मेंमहिंद्रा डीलरशिप्स पर ग्राहकों से जुड़ाव हेतु विभिन्न पहलें भी की जाएंगी जिनका उद्देश्य एक ही समय में भारत के राष्ट्रीय गीत गा रहे किसानों के विशालतम जनसमूह का रिकॉर्ड बनाना है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट, हेमंत सिक्का ने कहा, “किसान हमारे देश के पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैंजिन्होंने दशकों से लगातार हमारे देश की सेवा करने के लिए जी तोड़ मेहनत किया है। महिंद्रा का उद्देश्य खेती के स्वरूप में बदलाव लाकर जिंदगियों को समृद्ध बनाना है। और #DeshKiAawaz अभियान के साथ, हमने अपने किसानों के साथ महिंद्रा की डीलरशिप्स पर भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कुछ विशिष्ट बनाया है। #DeshKiAawaz इस विशेष दिन पर देश के किसानों के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रकटन है।”

आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके #DeshkiAawaz वीडियो देख सकते हैं:

लिंक:

About Manish Mathur