‘‘ओएनजीसी जीतेगा तो इंडिया जीतेगा’’ केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने ओएनजीसी के प्रतिष्ठित सागर सम्राट को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा

नई दिल्ली, 01 फ़रवरी, 2023 : ‘‘ओएनजीसी जीतेगा तो इंडिया जीतेगा’’ केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने 28 जनवरी 2023 को सागर सम्राट में आयोजित आॅयल एण्ड नैचुरल गैस काॅर्पोरेशन (ओएनजीसी) के प्रतिष्ठित ड्रिलिंग रिग सागर सम्राट को मोबाइल आॅफशोर प्रोडक्शन युनिट के रूप में देश को समर्पित करते हुए कहा। इसके बाद मंत्री जी ने ओएनजीसी केन्द्रीय विद्यालय ग्राउण्ड, पनवेल फेज़ 1 का दौरा किया, जहां उन्होंने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों एवं उनके परिवारों से मुलाकात की।

माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, ओएनजीसी के चेयरमैन अरूण कुमार सिंह एवं ओएनजीसी के डायरेक्टर (टेकनिकल एण्ड फील्ड सर्विसेज़) ओम प्रकाश सिंह सागर सम्राट में

मंत्री जी ने ओएनजीसी के कर्मचारियों से मुलाकात की, जिन्होंने सागर सम्राट को ड्रिलिंग रिग के रूप में तैयार किया और एमओपीयू में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंत्री जी ने सागर सम्राट के शुरूआती क्रू सदस्यों को सम्मानित किया, जिन्होंने बाॅम्बे हाई डिस्कवरी के बाद सत्तर के दशक में काम किया था। उन्होंने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के प्रयासांें को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। मंत्री जी ने बताया कैसे सागर सम्राट भारत के तेल उत्पादन के दृष्टिकोण की पुष्टि करता है जब इसे दुनिया भर में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण के संदर्भ में ‘बंजर’ बताया गया। मंत्री जी ने बताया कि ओएनजीसी भारत के सबसे विपुल एवं प्रख्यात तेलक्षेत्र का उपयोग करने के लिए निंरतर प्रयासरत रहा है। सागर सम्राट के क्रू सदस्य मंत्री जी से प्रेरित हुए, जिन्होंने कहा, ‘‘आप ऊर्जा सैनिक हैं, जिनके प्रयास देश की ऊर्जा क्रान्ति को सशक्त बना रहे हैं। आप भारत के ऊर्जा रूपान्तरण को बढ़ावा दे रहे हैं। आपके प्रयास देश के ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने की हमारी यात्रा को गति प्रदान करते हैं। भगवान हमेशा आप पर अपनी कृपा बनाए रखे।’’ मंत्री जी ने कहा कि ओएनजीसी को और अधिक चुस्त बनना होगा और कर्मचारियों को सागर सम्राट की तरह अपने प्रयास जारी रखने होंगे।’’

माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी सागर सम्राट में

इस अवसर पर एक शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें ओएनजीसी के रिग्स एवं प्लेटफॅाम्र्स के साथ कोर सैम्पल पेश किए गए। ‘भारत के रंगों’ का जश्न मनाने के लिए एक नृत्य प्रदर्शन भी हुआ, साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मंत्री जी ने ओएनजीसी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के साथ मुलाकात की, उन्हें प्रेरित किया कि विकसित होते भारत का भविष्य उनके योगदान पर निर्भर करता है। भारत दुनिया में तेज़ी से विकसित हो रहा है और इसकी ऊर्जा संबंधी ज़रूरतें बेहद महत्वपूर्ण हैं।

1973 में शुरू हुआ, सागर सम्राट को जापान के मित्सुबिशी यार्ड में बनाया गया और 3 अपै्रल 1973 को यह हीरोशिमा से रवाना हुआ। इसने 1974 में अरबसागर के मुंबई आॅफशोर क्षेत्र में ओएनजीसी के पहले आॅफशोर को ड्रिल किया और तब इसे बाॅम्बे हाई कहा जाता था। सागर सम्राट ने दुनिया के तेल मानचित्र पर भारत के तेल भाग्य की धारा को बदल डाला। 32 साल में, सागर सम्राट तकरीबन 125 कुंए ड्रिल कर चुका है और देश भर में 14 प्रमुख आॅफशोर तेल एवं गैस खोजों में सक्रिय रहा है। शुरूआत में जैक-अप ड्रिलिंग रिग, सागर सम्राट अब मोबाइल आॅफशोर प्रोडक्शन युनिट में रूपान्तरित हो चुका है। टेक्सास में स्थित ब्रिटिश इंजीनियरिंग एवं कन्सल्टिंग सदन वुड ग्रुप्स की मस्तांग युनिट ने जहाज के रूपान्तरण के लिए फ्रंट एंड इंजीनियरिंग एवं डिज़ाइन को तैयार किया।

माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों के साथ मुलाकात की और उनसे बातचीत की

एमओपीयू सागर सम्राट ने 23 दिसम्बर 2022 में उत्पादन शुरू किया। वर्तमान में यह जहाज़ वेस्टर्न आॅफशाॅर में तैनात है, जो मुंबई से 140-145 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। ओएनजीसी के मौजूदा वेस्टर्न आॅफशोर- 16 नज़दीक स्थित वैल हैड प्लेटफाॅर्म पानी में 76 मीटर गहराई पर स्थित है, जहाज डब्ल्यूओ क्लस्टर में मार्जिनल फील्ड्स से उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एमओपीयू प्रति दिन 20,000 बैरल हैण्डल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें प्रतिदिन 2.36 मिलियन क्युबिक मीटर गैस के अधिकतम निर्यात क्षमता है।

आॅयल एण्ड नैचुरल गैस काॅर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी

About Manish Mathur