निर्यात संबंधी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रैलिस इंडिया ने हासिल किया केमेक्सिल कांस्य पुरस्कार

मुंबई, 21 अप्रैल, 2023- रैलिस इंडिया लिमिटेड को बड़े पैमाने के निर्माताओं की श्रेणी में अपने निर्यात संबंधी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैमिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (केमेक्सिल) द्वारा कांस्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केमेक्सिल द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में आयोजित 47वें केमेक्सिल एक्सपोर्ट अवार्ड्स में कंपनी को 2018-19 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार रैलिस इंडिया के रासायनिक निर्यात उद्योग में प्रदर्शन और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने रैलिस इंडिया को पुरस्कार प्रदान किया।
रैलिस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री संजीव लाल ने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में निर्यात पर हमारा ध्यान निरंतर और बढ़ता रहेगा। वर्तमान में हमारा देश कृषि रसायनों का एक प्रमुख निर्यातक बनने की स्थिति में है। कई उत्पादों के पेटेंट से बाहर होने के साथ, भारत के पास फसल सुरक्षा उत्पादों के उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी होने का अवसर है। गुणवत्ता पर हमारा ध्यान हमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार बनने में मदद करता है। यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारी टीम के काम को पहचाना जा रहा है।’’
रैलिस इंडिया वर्तमान में यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अमेरिका, अफ्रीका और ओशिनिया के प्रमुख बाजारों के साथ 50 देशों को निर्यात कर रही है। कंपनी मौजूदा और साथ ही नए बाजारों से निर्यात राजस्व बढ़ाने के लिए रजिस्ट्रेशन में निवेश पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
केमेक्सिल भारत से रसायनों और संबद्ध उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है। परिषद वैश्विक स्तर पर भारतीय रसायनों और संबद्ध उत्पादों को बढ़ावा देने में सहायक रही है, और केमेक्सिल द्वारा स्थापित पुरस्कार भारतीय रासायनिक निर्यात उद्योग में अत्यधिक प्रतिष्ठित हैं।

About Manish Mathur