दिल्ली के बाद मुंबई सबसे ज़्यादा भूलने वाला शहर; राइडर झाड़ू, टीवी, कम्मोड जैसी अजीब चीज़ें ऊबर में भूले

गुरूग्राम, 2 मई, 2023: ऊबर ने अपने लोस्ट एण्ड फाउन्ड इन्डैक्स के 2023 संस्करण को जारी किया है, जो सबसे ज़्यादा भूले जाने वाले आइटमों, सबसे ज़्यादा भूलने वाले शहरों और सप्ताह के उन दिनों एवं साल के उस समय के बारे में बताता है जब ऊबर के राइडरों ने सबसे ज़्यादा भूलने वाला व्यवहार किया।

दिल्ली को देश के सबसे ज़्यादा भूलने वाले शहर का खिताब मिला, जबकि दो साल से मुंबई इस दृष्टि से टॉप पर था। हैदराबाद पहली बार 4 सबसे ज़्यादा भूलने वाले शहरों की सूची में प्रवेश कर गया है। 2019 के सबसे ज़्यादा भूलने वाले शहर की बात करें तो बैंगलोर वापसी करते हुए इस दृष्टि से चौथे स्थान पर आ गया है। आंकड़ों की बात करें तो ऊबर का लोस्ट एण्ड फाउंड इंडैक्स राइडरों को रोचक तरीके से इन-ऐप विकल्पों के बारे में बताता है, अगर वे अपनी ट्रिप के दौरान ऊबर में कुछ भूल गए हैं तो एक बटन टैप करके ज़रूरी मदद
पा सकते हैं।

पिछले साल के दौरान देश भर में ऐसे मामले सबसे ज़्यादा पाए गए जब ऊबर राईड के दौरान राइडर अपने फोन, बैग, वॉलेट और कपड़ों जैसे आइटम कैब में ही भूल गए, इसके अलावा यूटिलिटी आइटम जैसे पानी की बोतल, चाबी और एक्सेसरीज़ जैसे चश्मा, ज्वैलरी आदि भूलने के मामले भी अधिक संख्या में पाए गए। भारतीय लोग अजीब-अजीब चीज़ें कैब में ही छोड़ कर चले गए जैसे झाड़ू, कॉलेज का एडमिट कार्ड या अपने बच्चे का स्ट्रोलर। एक राइडर तो अपनी छड़ी भूल कर चला गया, वहीं एक और राइडर अपना बड़ी स्क्रीन वाला टेलीविज़न ही कैब में छोड़ गया।

इस इंडैक्स के बारे में बात करते हुए नितीश भूषण, डायरेक्टर, सेंट्रल ऑपरेशन्स ने कहा, ‘‘हम हमेशा आपके साथ रहते हैं, जब आपको महसूस होता है कि आप अपनी कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण चीज़ कैब में ही भूल आए हैं। ऊबर में आपको हमेशा यह विकल्प मिलता है कि आप राइड के बाद कैब में ही छूट गई अपनी किसी भी चीज़ को वापस पा सकें। इस सालाना सर्वेक्षण के परिणाम बेहतर रोमांचक हैं जो बताते हैं कि एक राइडर किस तरह बड़ी आसानी से इन-ऐप विकल्पों के द्वारा कैब में छूट गए आइटमों को वापस पा सकता है। गर्मियों का व्यस्त टै्रवल सीज़न लौट आया है, ऐसे में हमारा मानना है कि यह इस रिपोर्ट को जारी करने का अच्छा समय है।’’

मुख्य बिन्दुः
1. लोग सबसे ज़्यादा शनिवार के दिल अपनी चीज़ें कैब में भूलते हैं।
2. फोन की बात करें तो ऊबर में आईफोन की तुलना में 3 गुना एंड्रोइड फोन भूले गए।
3. लेगों ने ऊबर में सबसे ज़्यादा रैड कलर के आइटम छोड़े।
4. शाम के समय तकरीबन 7 बजे के आस-पास लोग सबसे ज़्यादा चीज़ें भूलकर चले गए।
यहां हम ऊबर के लोस्ट एण्ड फाउंड इंडैक्स इंडिया 2023 के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुआें पर रोशनी डालने जा रहे हैं।

10 सबसे अजीब चीज़ें जिन्हें राइडर ऊबर में ही भूल कर चले गए
1. टीवी
2. वेस्टर्न कम्मोड
3. 3 पैकेट दूध और पर्दे
4. झाड़ू
5. कॉलेज का एडमिट कार्ड
6. छड़ी
7. इंडक्शन स्टोव
8. फैमिली कोलाज
9. हैवी मशीनरी
10. प्रिंटेड ‘दुपट्टा (स्कार्फ)

10 सबसे ज़्यादा भूले जाने वाले आइटम
1. फोन
2. लैपटॉप बैग
3. वॉलेट
4. कपड़े
5. हैडफोन
6. पानी की बोतल
7. चश्मा/ सनग्लासेज़
8. चाबी
9. ज्वैलरी
10. घड़ी

सबसे ज़्यादा भूलने वाले 4 शहर
1. दिल्ली
2. मुंबई
3. हैदराबाद
4. बैंगलोर

साल का वह दिन जब लोग सबसे ज़्यादा चीज़ें कैब में ही भूलकर चले गए
1. 26 मार्च
2. 9 अप्रैल
3. 8 अप्रैल
सप्ताह के 3 दिन जब लोग सबसे ज़्यादा चीज़ कैब में भूल जाते हैंः सप्ताहान्त
1. शनिवार
2. रविवार
3. शुक्रवार
भारतीयों के लिए भूलने का समयः शाम
1. 7 बजे
2. 8 बजे
3. 6 बजे

5 रंग के आइटम जो सबसे ज़्यादा भूले जाते हैं
1. लाल
2. नीला
3. पीला
4. रोज़
5. गुलाबी
फोन के 3 टॉप ब्राण्ड जिन्हें ऊबर में सबसे ज़्यादा भूला गया
1. सैमसंग
2. एप्पल
3. वनप्लस
यहां हम राइडरों के लिए क्विक गाईड लेकर आए हैं जिसकी मदद से वे ऊबर में छूट गए आइटम को दोबारा पा सकते हैं:
o ‘मैन्यू’ आइकन पर टैप करें
o ‘यॉर ट्रिप’ पर टैप करें, और उस ट्रिप को सलेक्ट करें जब आप ऊबर में कुछ भूल गए थे।
o ‘रिपोर्ट एन इश्यू विद दिस ट्रिप’ को टैप करें।
o ‘आई लोस्ट एन आइटम’ टैप करें।
o ‘कॉन्टैक्ट माय ड्राइवर अबाउट अ लोस्ट आइटम’ टैप करें।
o नीचे स्क्रोल करें और फोन नंबर एंटर करें जिस पर आपको संपर्क किया जा सकता है। सबमिट टैप करें।
o अगर आप अपना फोन भूल गए हैं तो अपने किसी दोस्त का फोन नंबर दें।
o आपका फोन बजेगा और आपको सीधे ड्राइवर के मोबाइल नंबर के साथ जोड़ देगा।
o अगर आपका ड्राइवर फोन उठाकर इस बात की पुष्टि करता है कि आपकी खोई हुई चीज़ वापस मिल गई है तो उनसे बात कर एक सुविधाजनक समय तय कर लें और मिल कर अपना आइटम वापस ले लें।
o अगर आप अपने ड्राइवर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो इस लॉस के बारे में रिपोर्ट करने के लिए ‘इन-ऐप सपोर्ट’ का इस्तेमाल करें। ऊबर सपोर्ट टीम आपकी मदद करेगी।

About Manish Mathur