जॉनसन्स® बेबी ने माँ के वचन को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दोहराया, नए पैकेजिंग के साथ 100% इंग्रेडिएंट पारदर्शिता लायी

मुंबई, 18 सितंबर 2023:  बच्चों की त्वचा की देखभाल के उत्पादों के क्षेत्र की पायनियर, जॉनसन्स® बेबी ने अपने ‘प्रॉमिस, पहले पल से’ को रेखांकित करने के लिए अपने बेबी स्किनकेयर उत्पादों की श्रेणी में 100% इंग्रेडिएंट पारदर्शिता लायी है। इस नए लॉन्च से उत्पादों के भीतर क्या है, उनके फायदों और बच्चों के लिए सुरक्षित इंग्रेडिएंट और उनकी योग्यताओं को जानना, समझना माताओं के लिए आसान होगा। नए माता-पिता जानकारीपूर्ण निर्णय ले पाएंगे और अपने बच्चों के लिए सही उत्पाद चुन पाएंगे।
उत्पादों के 100% बेबी सेफ इंग्रेडिएंट्स की जानकारी माताएं पा सकें इसके लिए जॉनसन्स® बेबी ने पूरी दुनिया में पहली बार ऑगमेंटेड रियलिटी इनोवेशन प्रस्तुत किया है। किसी भी शहर में प्रमुख रिटेल आउटलेट में जाकर AR का इस्तेमाल करके रियल टाइम इंटरैक्टिव अनुभव पाया जा सकता है और जॉनसन्स® बेबी उत्पादों के भीतर क्या है, इंग्रेडिएंट्स क्या हैं और उनके फायदें क्या हैं आदि समझा जा सकता है। इस लॉन्च से भारत पूरी दुनिया में ऐसा मार्केट बना है जहां जॉनसन्स® बेबी के प्रमुख उत्पादों में AR इनोवेशन का अनुभव लिया जा सकता है। इसके बाद इसे पूरी दुनिया में पहुंचाया जाएगा।
पिछले महीने में जॉनसन्स® बेबी ने अपना नया मार्केटिंग कैम्पेन ‘प्रॉमिस, पहले पल से’ शुरू किया। ‘सिर्फ और सिर्फ बेबी सेफ’ इंग्रेडिएंट्स से बनाए गए उत्पादों की मदद से बच्चे के जन्म के पहले दिन से ही उसकी नाजुक त्वचा की रक्षा करने में मदद करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता इस कैम्पेन में रेखांकित की गयी है। पिछली कई पीढ़ियों से माता-पिताओं के साथ जुड़ा हुआ ब्रांड होने के नाते, जॉनसन्स® बेबी ने बच्चे की त्वचा की पहले दिन से रक्षा करने में मदद करने की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया है। जॉनसन्स® बेबी के AR इनोवेशन के साथ ब्रांड ने माता-पिताओं को बच्चे की त्वचा की रक्षा के लिए जानकारीपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम बनाकर उनके पेरेंटहुड में साथ दिया है।
बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित उत्पाद बनाने के मिशन के अनुरूप, जॉनसन्स® बेबी ने पिछले कई दशकों के ज्ञान और विज्ञान की मदद से बच्चों की नाजुक त्वचा की रक्षा करने में मदद के लिए ‘ओन्ली बेबी सेफ’ इंग्रेडिएंट्स चुनने के लिए एक मजबूत नींव बनाई है। सिर्फ सबसे सुरक्षित इंग्रेडिएंट्स चुनकर सबसे उन्नत फार्मूला बनाकर बच्चों की ज़्यादा से ज़्यादा देखभाल की जाए इसके लिए यह ब्रांड हमेशा प्रयासशील रहता है। पर्सनल केयर उद्यम में इस्तेमाल किए जाने वाले सिर्फ 2% इंग्रेडिएंट्स जॉनसन्स® बेबी के बेबी केयर उत्पादों के सुरक्षा और शुद्धता के वैश्विक मानकों को पूरा कर पाते हैं। उनके उत्पादों को सख्त वैज्ञानिक शोध के आधार पर बनाया जाता है। उनके फॉर्मूलों को डॉक्टरों द्वारा (पीडियाट्रिशियन और डर्मेटोलॉजिस्ट्स) जांचा जाता है। उनमें पैराबेन्स, सल्फेट्स, डाई आदि कोई भी हानिकारक केमिकल्स नहीं होते हैं।
उत्पादों के इंग्रेडिएंट्स की जानकारी पूरी पारदर्शिता के साथ दी जाने के लिए ब्रांड द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में केनव्यू के बिज़नेस यूनिट हेड और वीपी मार्केटिंग श्री मनोज गाडगीळ ने कहा, “हमारी इस नयी पहल को उपभोक्ताओं की राय को अच्छी तरह से समझने के बाद हाथ आए हुए निष्कर्षों के आधार पर डिज़ाइन किया गया है। हमने देखा है कि हर माँ चाहती है कि अपने बच्चे के लिए जो सबसे अच्छा हो वो कर सके और सबसे सुरक्षित उत्पादों को ही इस्तेमाल कर सकें। लेकिन बहुत ही कम माताओं को उत्पादों के इंग्रेडिएंट्स और वह बच्चों के लिए सुरक्षित हैं या नहीं इसकी जानकारी होती है।
माता-पिता अपने बच्चों की त्वचा के लिए जो उत्पाद इस्तेमाल करते हैं उसके बारे में उन्हें पूरा भरोसा होना चाहिए, जॉनसन्स® बेबी में हमारे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम मानते हैं कि, पूरी पारदर्शिता और जानकारी से ही यह संभव हो सकता है। बेबी केयर उत्पादों का पायनियर ब्रांड होने नाते जॉनसन्स® बेबी ने हमेशा ऐसे उत्पाद बनाए हैं जो बच्चों की नाजुक त्वचा की रक्षा करते हैं। माता-पिताओं का उत्पादों पर भरोसा मज़बूत हो और उन्होंने अपने बच्चे को दिए हुए सबसे बड़े वचन को पूरा करने में उनकी मदद के लिए हमने नया पैकेजिंग बनाया है और उसमें नए AR टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। इससे माता-पिताओं को पूरी पारदर्शिता के साथ, हमारे उत्पादों के इंग्रेडिएंट्स के बारे में और उनके इस्तेमाल के पीछे के विज्ञान के बारे में जानकारी मिलती है।”
जॉनसन्स® बेबी ने एक डिजिटल फिल्म बनाई है। बच्चे के लिए सुरक्षित इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल करने की माताओं की इच्छा, जॉनसन्स® बेबी का सबसे नया पैकेजिंग और AR इनोवेशन के साथ माता-पिता को सबसे अच्छा अनुभव दिलाने के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता को भी इसमें दर्शाया गया है। जागरूकता बढ़ाने और उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव को मज़बूत करने के लिए, यह ब्रांड भारत भर के 25000 रिटेल दुकानों में AR टेक्नोलॉजी का अनुभव करने का अवसर प्रदान कर रहा है। इंफ्ल्युएंसर्स और मॉमी कम्युनिटीज़ के साथ जुड़कर उन्हें इस नयी टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जा रही है ताकि उनके फ़ॉलोअर्स तक यह जानकारी पहुंचे और वे भी उनके बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित उत्पादों को पूरे भरोसे के साथ चुन सकें।
जॉनसन्स® बेबी की यह पहल बच्चों की देखभाल में एक नया युग लेकर आयी है, जो आधुनिक माता-पिता की नयी ज़रूरतों को पूरा करेगा। उन्हें आवश्यक जानकारी देकर सक्षम बनाना जॉनसन्स® बेबी का लक्ष्य है, जिसके ज़रिए यह ब्रांड ज़िन्दगी भर साथ रहे ऐसा भरोसा और देखभाल की नींव बना रहा है।
डिजिटल फिल्म देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://youtu.be/GoBNOPzsUz0

About Manish Mathur