हाउ इंडिया उबर्ड: जानिए उबर का इस्तेमाल करने वालों के लिए कैसा रहा साल 2023

गुड़गांव, 29 दिसंबर 2023: जाते हुए साल 2023 को अलविदा कहने से पहले उबर इंडिया नें आज अपनी वार्षिक डेटा रिपोर्ट – ‘हाउ इंडिया उबर्ड 2023’ (How India Ubered in 2023) के कुछ अंश जारी किए, जिसमें भारत के लोगों नें किस तरह उबर की सर्विसेज का इस्तेमाल किया इस बारे में कुछ डाटा और फैक्ट्स शामिल हैं।

2023 में ली गई उबर ट्रिप्स का विश्लेषण करने के बाद कुछ दिलचस्प ट्रेंड्स देखने को मिले जैसे कि – किस शहर नें सबसे ज्यादा ट्रिप्स ली, उबर की राइड में कितने किलोमीटर कवर हुए, इन्टरसिटी में क्या पॉपुलर ट्रेंड्स रहे, सबसे ज्यादा लेट नाइट ट्रिप्स किस शहर नें ली और राइडर्स कि क्या प्रथमिकताएं रहीं। इसके साथ ही, यह रिपोर्ट भारत में राइड शेयरिंग की बढ़ती प्रासंगिकता और भविष्य के लिए एक सस्टेनेबल शहर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डालती है।

साल 2023 वह वर्ष रहा जिसमें भारतीयों ने ट्रैवल रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल की नए राइडर ट्रेंड्स उभर कर सामने आए और लोगों के शहरों में घूमने के तरीके में बदलाव आया। उबर मोबिलिटी का पसंदीदा साथी बना रहा, सभी केटेगरी के प्रॉडक्ट को राइडर्स का प्यार मिला। इस साल के दौरान उबर ट्रिप्स ने रिकॉर्ड 6.8 बिलियन किलोमीटर की दूरी तय की, जो भारत में पूरे 6.37 मिलियन किलोमीटर के रोड नेटवर्क को एक हजार से अधिक बार या हर दिन लगभग तीन बार पार करने जैसा है।

उबर ऑटो और उबर गो देश में सबसे लोकप्रिय प्रॉडक्ट बने हुए हैं। यह भारतीयों के बीच ऐप्स के माध्यम से ऑटो की बुकिंग के प्रति बढ़ते प्रेम का प्रमाण है, एक ऐसा प्रॉडक्ट जो ऐतिहासिक रूप से सड़कों पर लोकप्रिय रहा है।

2023 में सबसे अधिक उबर ट्रिप्स वाले शहर दिल्ली-एनसीआर, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे और कोलकाता रहे।

दिल्ली-एनसीआर में कुल मिलाकर सबसे अधिक ट्रिप्स हुईं और मुंबई ने सबसे ज्यादा लेट नाइट ट्रिप्स बुक करने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी को पीछे छोड़ दिया, जबकि कोलकाता ने वीकेंड में सबसे अधिक ट्रिप्स बुक कीं। दिल्ली एनसीआर के निवासियों ने अपने काम के लिए सभी शहरों की तुलना में सबसे अधिक उबर का उपयोग किया, और वर्क टाइम पर सबसे अधिक ट्रिप्स बुक कीं।

जानिए उबर की रिपोर्ट से कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  • ज्यादातर उबर ट्रिप्स शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच बुक की गईं
  • उबर बुकिंग के लिए सप्ताह का सबसे लोकप्रिय दिन शनिवार रहा
  • दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा ट्रिप्स बुक की गईं, जिसमें कि दुर्गा पूजा और क्रिसमस वीकेंड ट्रिप्स के मामले में सबसे लोकप्रिय दिन रहे।
  • सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच हवाईअड्डों के लिए सबसे अधिक संख्या में उबर रिज़र्व ट्रिप्स बुक की गईं।
  • कई स्टॉप वाली उबर रेंटल राइड की प्राथमिकताओं के संदर्भ में, अधिकांश राइडर्स ने 2 घंटे, 20 किलोमीटर के पैकेज को चुना, जिससे उन्हें बिजनस मीटिंग्स, डॉक्टर के चेकप और अन्य काम निपटाने में मदद मिली।
  • उबर बस में पहली बार 74,000 उपयोगकर्ताओं को एक ऐप के माध्यम से बड़े पैमाने पर मास ट्रांसिट प्रॉडक्ट पर सीट बुक करने में आसानी का अनुभव हुआ।
  • मुंबई का पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन लोनावला रहा जहां इंटरसिटी का उपयोग करके 2023 में सबसे अधिक ट्रिप्स बुक की गई।
  • भारतीयों ने साल भर में ईवी में 64 मिलियन किलोमीटर की यात्रा की, कुल9 मिलियन घंटे बिताए, जिससे कार्बन एमिशन को रोकने में मदद मिली।

भारतउबर 6

(2023 इन 6 शहरों में बुक की गईं सबसे ज्यादा उबर राइड्स)

दिल्ली एनसीआर

बेंगलुरु

हैदराबाद

मुंबई

पुणे

कोलकाता

भारत के सबसे तेज़ शहर

(सड़कों पर सबसे तेज़ स्पीड के मामले में भारत के टॉप्स 5 शहर)

चंडीगढ़

अहमदाबाद

दिल्ली-एनसीआर

लखनऊ

मैसूर

भारत के टॉप इंटरसिटी रूट

(2023 में भारत के टॉप 5 इंटरसिटी रूट)

मुंबई – पुणे

दिल्ली-मेरठ

लखनऊ-कानपुर

मुंबई – लोनावला

मुंबई – नासिक

5 सबसे ज्यादा लंबी ट्रिप्स

(किलोमीटर के हिसाब से टॉप 5 सबसे लंबी इंटरसिटी ट्रिप्स, जिसमें इंटरसिटी पर राउंड ट्रिप भी शामिल हैं)

जयपुर- दिल्ली हवाई अड्डा- फ़तेहपुर सीकरी – चोमू (राजस्थान) – बंगाण (हरियाणा)

मानेसर – डूंगरगढ़ (राजस्थान) – हिसार (हरियाणा) – मानेसर

मानेसर – कसोल (हिमाचल प्रदेश) – सोनीपत

दिल्ली – कानपुर – दिल्ली

जयपुर-अनूपपुर (मध्य प्रदेश)

उबर ने 2023 में कई नए उत्पाद और सुविधाएँ लॉन्च कीं, जिनमें उबर ग्रीन और उबर इंटरसिटी की राउंड ट्रिप भी शामिल हैं। इन सभी को पूरे देश के राइडर्स से प्यार मिला। कंपनी के जर्नी प्लैनिंग प्रॉडक्ट उबर रिजर्व को अपग्रेड किया गया ताकि लोग, कही भी जाने के 90 दिन पहले अपनी राइड बुक कर सकें।

पिछले 10 वर्षों में, उबर देश भर के 125 से अधिक शहरों में एक जाना माना नाम बन गया है। इस राइडशेयरिंग कंपनी ने 30 लाख से अधिक ड्राइवरों को 500 अरब रुपये से अधिक की आय प्रदान की है, और लाखों भारतीयों को केवल एक बटन के टैप पर कहीं भी जाने की सुविधा प्रदान की है।

About Manish Mathur