एयर इंडिया ने पेश किया नया इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो, भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों से यात्रियों को समझाए उड़ान में सुरक्षा संबंधी निर्देश

गुरुग्राम, 24 फरवरी, 2024: भारत की प्रमुख वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने अपने नए इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो सेफ्टी मुद्राको पेश किया है। मैककैन वर्ल्ड ग्रुप के प्रसून जोशी, संगीतकार शंकर महादेवन और निर्देशक भरतबाला की दूरदर्शी तिकड़ी के सहयोग से तैयार भारत की जीवंत संस्कृति के दर्शन के साथ सुरक्षा निर्देशों का सहजता से मेल करवाता यह वीडियो यात्रियों को आवश्यक सुरक्षा जानकारी प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता और गहराई का भी अहसास करवाता है।

भारत में कहानियों के जरिए सीख देने के माध्यम के रूप में भारतीय शास्त्रीय नृत्य और लोक-कलाएं सदियों से प्रचलित रहीं हैं। एयर इंडिया का नया इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो देश भर के आठ विविध नृत्य शैलियों- भरतनाट्यम, बिहू, कथक, कथकली, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, घूमर और गिद्धा की मुद्राओं या नृत्य अभिव्यक्तियों के साथ सुरक्षा निर्देशों को एकाकार करता है। हर विशेष नृत्य शैली एक खास सुरक्षा निर्देश प्रस्तुत करती है, जिससे उड़ान के दौरान बरती जाने वाले बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा दिशानिर्देशों की जानकारी बहुत आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से मिलती है।

एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा: देश के ध्वजवाहक और भारतीय कला और संस्कृति के लंबे समय से संरक्षक के रूप में एयर इंडिया को कला का यह नमूना पेश करने में खुशी हो रही है। इसे दुनिया भर में यात्रियों के लिए भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए आवश्यक सुरक्षा निर्देश देने के लिए डिजाइन किया गया है। हमारे मेहमानों को यह इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो अधिक बहुत रोचक तरीके से जानकारी देगा और विमान पर कदम रखने के साथ ऐसा लगेगा, जैसे भारत उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है।’

ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार और गायक शंकर महादेवन के म्यूजिक वाला यह वीडियो यात्रियों को सुरक्षा और संस्कृति के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण को महसूस करने का न्यौता देता है। लगभग छह महीने में तैयार हुए इस प्रोजेक्ट में क्रिएटर्स ने देशभर में यात्राएं करते हुए मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्थानों के माध्यम से भारत की आत्मा को चित्रित करने का प्रयास किया है।

अपनी शुरुआत में यह इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो एयर इंडिया के हाल में पेश किए गए ए350 विमान पर उपलब्ध होगा, जो अत्याधुनिक इनफ्लाइट मनोरंजन स्क्रीन से सुसज्जित है। फिर धीरे-धीरे एयर इंडिया के बेड़े में शामिल अन्य विमानों पर भी इसे प्रस्तुत किया जाएगा।

नया इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो यहां से डाउनलोड किया जा सकता है: https://bit.ly/AirIndiaSafetyVideo

About Manish Mathur