अशोक लेलैंड ने मनाया 3 मिलियन वाहनों के प्रोडक्शन का जश्न

पंतनगर, 23 फरवरी, 2024- हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश के अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने 3 मिलियन वाहनों के प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। उत्तराखंड के पंतनगर में कंपनी की अत्याधुनिक मैन्युफेक्चरिंग फेसिलिटी से आज 3 मिलियनवां वाहन जारी किया गया। कंपनी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए पंतनगर प्लांट में आज एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दरअसल इनोवेशन और नई टैक्नोलॉजी को अपनाने के प्रति अशोक लेलैंड की प्रतिबद्धता और ग्राहकों के साथ कंपनी के मजबूत संबंधों के कारण संभव हुई है।

अशोक लेलैंड भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में अग्रणी प्रौद्योगिकी के साथ एक प्रेरक शक्ति रही है। लाखों यात्री प्रतिदिन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अशोक लेलैंड की बसों पर निर्भर रहते हैं, जबकि ब्रांड के ट्रक अर्थव्यवस्था के पहियों को चालू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ श्री शेनु अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर गर्व है। अशोक लेलैंड हमेशा से इनोवेशन और नई टैक्नोलॉजी के मामले में आगे रहा है और इस क्षेत्र में कमर्शियल वाहन उद्योग का नेतृत्व कर रहा है। हमारे प्लांट से 3 मिलियन वाहनों का प्रोडक्शन होना दरअसल अत्यधिक विश्वसनीय उत्पादों के निर्माण और उच्चतम ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए हमारी स्थापित प्रतिष्ठा का एक प्रमाण है। हम अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और सभी व्यावसायिक भागीदारों को हार्दिक धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमारी सफलता में बहुत योगदान दिया है।’’

अशोक लेलैंड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री गणेश मणि ने कहा, ‘‘यह वास्तव में अशोक लेलैंड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमारे कारखाने से 3 मिलियनवें वाहन का उत्पादन हमारे आपूर्तिकर्ता और प्रौद्योगिकी भागीदारों सहित हमारी कई टीमों द्वारा किए गए संयुक्त प्रयासों को साबित करता है। यह कमर्शियल मोबिलिटी की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।’’

अशोक लेलैंड के खाते मंे अनेक ऐसी उपलब्धियां दर्ज हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में सबसे पहले कंपनी ने ही अपनाया। कंपनी की उपलब्धियों का इतिहास मानकों को फिर से परिभाषित करता है और नए मानक स्थापित करता है, जो सभी व्यावसायिक कार्यों में उत्कृष्टता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, ग्राहक संतुष्टि और सेवा उत्कृष्टता के प्रति अपने समर्पण के अनुरूप, कंपनी ने देश भर में अपनी उपस्थिति और पहुंच को मजबूत करते हुए अपने नेटवर्क का व्यापक विस्तार शुरू किया है। यह विस्तार ग्राहकों को अद्वितीय सेवा और सहायता प्रदान करने, उनकी निरंतर सफलता सुनिश्चित करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। भारत के बाहर, अशोक लेलैंड का विस्तार अब 48 देशों तक हो गया है। अशोक लेलैंड, अपने 75 वर्ष पूरे करने पर, एक स्थायी और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन ईको सिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जो विश्व स्तर पर टॉप 10 कमर्शियल व्हीकल कंपनी बनने के अपने दृष्टिकोण पर तेजी से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

About Manish Mathur