गोदरेज इंडस्ट्रीज ने #InvestInWomen कैम्पेन की लॉन्चिंग के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न

मुंबई, 18 मार्च, 2024- गोदरेज इंडस्ट्रीज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर #InvestInWomen कैम्पेन को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कैम्पेन गोदरेज के कारोबारों द्वारा अपने विविध पोर्टफोलियो में महिलाओं में निवेश करने के परिवर्तनकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ग्लोबल थीम के अनुरूप, गोदरेज इंडस्ट्रीज अपने कार्यालयों, कारखानों और प्रयोगशालाओं में महिलाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालती है। यह अभियान लैंगिक समावेशन के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता के कारण हासिल होने वाली बड़ी और छोटी दोनों तरह की कामयाबी की प्रेरक कहानियों का खुलासा करता है।

कृषि उपज में वृद्धि से लेकर फैक्ट्री में उत्पादन को अधिकतम करने तक, गोदरेज इंडस्ट्रीज सफलता हासिल करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है। महिलाओं के योगदान के कारण प्रयोगशालाओं को इनोवेशन के जीवंत केंद्र के रूप में चित्रित किया गया है, जबकि महिला प्रतिभाओं में कंपनी के निवेश के कारण सेल्स फोर्स भी एक अजेय शक्ति के रूप में सामने आई है।

रोजमर्रा की खुशियों के लिए घर को सजाने-संवारने, नजाकत के साथ बालों को रंगीन बनाने और वेक्टर जनित बीमारियों को दूर रखने में- ऐसे तमाम प्रयासों में गोदरेज इंडस्ट्रीज इस बात पर जोर देती है कि महिलाओं में निवेश करने से उसके व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, कंपनी गर्व से महिला सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से भारतीय एसएमई के विकास को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका का भी एलान करती है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज इंडस्ट्रीज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रांड ऑफिसर तान्या दुबाश ने कहा, ‘‘हम हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं, इस मौके पर हम यह साबित करना चाहते हैं कि महिलाओं में निवेश करना केवल एक प्रतिबद्धता नहीं है; यह हमारी सफलता की आधारशिला है। हमारे संगठन में महिलाओं को सशक्त बनाने से इनोवेशन को बढ़ावा मिलता है, विकास की रफ्तार तेज होती है और सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत होती है। हमारा पक्का विश्वास है कि जब प्रत्येक व्यक्ति की क्षमता उजागर होती है, तो एक बेहतर दुनिया न केवल संभव है, बल्कि सहज और आसान भी हो जाती है। #InvestInWomen कैम्पेन दरअसल गोदरेज में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान का जश्न मनाता है।’’

अनु जोसेफ, को-फाउंडर और क्रिएटिव वाइस चेयरमैन, क्रिएटिवलैंड एशिया ने कहा, ‘‘इस साल महिला दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम महिलाओं में निवेश के बारे में है, और इसी दौर में हमें एहसास हुआ कि गोदरेज में, वे दशकों से ऐसा कर रहे हैं। वर्षों पहले उन्होंने जो छोटे-छोटे कदम उठाए थे, उनका फल मिलना शुरू हो चुका है। हम इसे प्रदर्शित करना चाहते थे, और साथ ही, समान भविष्य लाने के अपने प्रयासों को जारी रखने के गोदरेज के वादे को भी उजागर करना चाहते थे।’’

इस महिला दिवस पर, व्यवसाय के हर पहलू में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने और अधिक समावेशी और न्यायसंगत भविष्य को बढ़ावा देने के लिए गोदरेज इंडस्ट्रीज से जुड़ें। गोदरेज का #InvestInWomen कैम्पेन यूट्यूब पर लाइव है- https://youtu.be/Yoxv6LckuWA

About Manish Mathur