बांदीकुई में 6 हजार 600 नल कनेक्शन, 70 फीसदी के बिल बाकी,2.45 करोड़ रुपए का पानी फ्री में पी गए

बांदीकुई 21 फरवरी 2026 गत वर्षो से बांदीकुई शहर में जलदाय विभाग की पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं थी। शहर में 10 दिन के अंतराल में एक बार पानी की सप्लाई होती थी। ऐसे में विभाग बकाया वसूली अभियान भी थमा हुआ था। लेकिन अब गत एक साल से विभाग की ओर से तीन दिन के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जा रही है। ऐसे में अब विभाग बकाया वसूली अभियान में जुटा हुआ है।

शहर के लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग यदि महीने के महीने बिल भेजे है। तो इतनी बड़ी रकम बकाया नहीं होगी। विभाग द्वारा कभी दो महीने में तो कभी चार महीने में बिल भेजे जाते है। जिसमें एक साथ 6 महीने की राशि जुड़ी रहती है। बिल में बड़ी रकम होने के कारण उपभोक्ता इसे जमा कराने से कतरा रहे है।

एईएन, विनेश सैनी ने बताया कि कुल 2.45 करोड़ रुपए बकाया चल रहे है। लगातार बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर है। यदि उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं कराई तो उनके नल कनेक्शन काटे जाएंगे। बांदीकुई शहर में जलदाय विभाग के कुल 6600 घरेलू उपभोक्ता है। इसमें 4500 ऐसे है जो गत 10 साल से विभाग का 2.45 करोड़ रुपए का पानी फ्री में पी गए।

विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं से बकाया राशि को लेकर गत 5 साल में किसी प्रकार की सख्ती भी नहीं दिखाई। जिससे लाखों रुपए की बकाया राशि करोड़ों रुपए में पहुंच गई। अब विभाग इन उपभोक्ताओं के घर-घर नोटिस भेजकर इन्हें 31 मार्च तक बकाया राशि जमा कराने के लिए कह रहा है। साथ ही निर्धारित तिथि तक बकाया राशि जमा नहीं कराने पर नल कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दे रहा है। दूसरी और विभाग के इस बकाया वसूली अभियान पर शहर के लोग सवाल भी खड़ा कर रहे है। लोगों का कहना है कि विभाग जब बिल भेजता है तो उसमें 6 महीने की राशि जोड़कर भेज रहा है।

एक साथ बड़ी राशि होने से लोग जमा कराने से कतरा रहे हैं। शहर में जलदाय विभाग का यह अभियान करीब 5 साल बाद देखने को मिल रहा है। जिसमें विभाग द्वारा घर-घर नोटिस भेजे जा रहे हैं। जलदाय विभाग पहले चरण में 5 हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि वाले 2 हजार 200 उपभोक्ताओं को नोटिस देगा। इसमें 1 हजार 100 को नोटिस जारी हो चुके है। शेष को नोटिस भेजने की कार्रवाई कर रहा है। इसके बाद विभाग दूसरे चरण में एक हजार रुपए से बकाया राशि वालों को नोटिस जारी करेगा। इस प्रकार शहर में कुल 4 हजार 500 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी होंगे। इसके लिए विभाग इन दिनों नोटिस जारी करने में जुटा हुआ है। नोटिस वितरण के लिए विभाग ने तीन कर्मचारियों की एक टीम का भी गठन किया है। जो कि घर-घर जाकर नोटिस वितरण कर रही है।

About Manish Mathur