जयपुर 10 जनवरी 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “इंडोनेशिया में दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। भारत इस दुख की घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।”
Read More »राजनीति
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी से वेदांता ग्रुप के चेयरमैन मिलें
Editor-Ravi Mudgal जयपुर, 9 जनवरी 2021 – राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से शनिवार को यहां उनके राजकीय निवास पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से श्री अग्रवाल की राजसमंद जिले में विकास व रोजगार की संभावनाओं में सहयोग की चर्चा हुई।
Read More »शांति धारीवाल ने शनिवार को आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जेडीए अधिकरियों के साथ किशनबाग वानिकी परियोजना, रिंग रोड परियोजना (उत्तरी कॉरिडोर) एवं राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर पर गहनता से विचार-विमर्श किया
Editor-Manish Mathur जयपुर, 9 जनवरी 2021 – नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने शनिवार को आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जेडीए अधिकरियों के साथ किशनबाग वानिकी परियोजना, रिंग रोड परियोजना (उत्तरी कॉरिडोर) एवं राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर पर गहनता से विचार-विमर्श किया। मंत्री श्री शांति धारीवाल ने बताया कि किशनबाग रेगिस्तानी थीम पर आधारित विशेष प्रकार का …
Read More »गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
Editor-Manish Mathur जयपुर, 9 जनवरी 2021 – राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More »संभागीय आयुक्त ने किया जयपुर जिले के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Editor-Ravi Mudgal जयपुर, 08 जनवरी 2021 – जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर व अलवर जिले के उपखण्ड कार्यालयों आंगनबाड़ी केन्द्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप पंजीयक कार्यालय, सरकारी लैब, शाहपुरा पुलिस थाना, इंदिरा रसोई शाहपुरा तहसील, उप तहसील कार्यालय, ग्राम पंचायत, पटवार घर, किसान विकास केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों में …
Read More »किसान पदयात्रा का किया जोरदार स्वागत
Editor-Sohan lal जयपुर 08 जनवरी 2021 – अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे पर किसान पदयात्रा का यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मीणा के नेतृत्व में किसान पदयात्रा 51 किलो की माला पहनाकर विधायक जी आर खटाणा का स्वागत किया इस मौके पर बांदीकुई विधायक जी जीआर खटाना ने गुडा कटला से किसान पदयात्रा प्रारंभ की है जिसका जैसे की ढाणी के …
Read More »अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जैसलमेर जिले के ग्रामों का दौरा कर जन सुनवाई की
Editor-Manish Mathur जयपुर, 08 जनवरी 2021 – अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने शुक्रवार को जैसलमेर जिले में विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय मुख्यालयों पर जन सुनवाई की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री शाले मोहम्मद ने खेलाणा, सांकड़ा एवं जालोड़ा पोकरणा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जन सुनवाई की। इसमें आस-पास …
Read More »प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोफेसर चित्रा घोष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Editor-Manish Mathur जयपुर 08 जनवरी 2021 -cएक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रोफेसर चित्रा घोष ने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दिया है। मैं उनके साथ हुई उस समय की बातचीत का स्मरण करता हूं, जब हमने नेताजी बोस से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने (डीक्लासिफिकेशन) सहित कई अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया था। उनके …
Read More »गुर्जर गौरव अवार्ड समारोह के निमंत्रण पत्र (पीले चावल) माननीय राज्यपाल , मुख्यमंत्री एवम सचिन पायलट को भेजे
Editor-Manish Mathur जयपुर 07 जनवरी 2021 -अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर धाभाई ने आज माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र , अशोक गहलोत मुख्यमंत्री व सचिन पायलट को ईमेल एवम ट्विटर के माध्यम से निमंत्रण पत्र 31 जनवरी 2021 को जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय गुर्जर सम्मेलन/गुर्जर गौरव अवॉर्ड कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित …
Read More »20 जिलों की 90 नगर निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित 28 जनवरी को होगा मतदान
Editor-Manish Mathur जयपुर, 5 जनवरी 2021 – राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जिलों (अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर) के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयुक्त श्री पीएस मेहरा ने …
Read More »
पत्रिका जगत Positive Journalism