किशोरी के अपहरण की सूचना ने कराई पुलिस की दौड़

जयपुर 13 मई 2019 किशोरी के अपहरण की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस की जमकर दौड़ हुई। हालांकि पुलिस ने किशोरी को अपने परिचित की बहन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
पुलिस के अनुसार दयानंद मार्ग तिलक नगर निवासी भूदेव ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी भूमिका का तारा नाम की लड़की ने अपहरण कर लिया है। तारा चाकसू की रहने वाली है। इस सूचना पर पुलिस ने हड़कंम मच गया और मोबाइल नम्बर सहित  अन्य जानकारी के आधार पर चाकसू में भूमिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
थानाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि भूमिका की एक समा कैंप में चाकसू की रहने वाली तारा नाम की  लड़की से जान पहचान हो गई । तारा भूमिका के घर आया- जाया भी करती थी। भूमिका शनिवार को पढ़ने गई थी, वहां पर उसे तारा की बहन चांदनी मिल गई। मौसब खराब होने के चलते वह उसके साथ चली गई। किशोरी ने फोन कर इसकी जानकारी परिजनों को भी दी थी लेकिन भूमिका मोबाइल बंद  हो गया। इससे परिजनों को शक हुआ और उन्होंने अपहरण की सूचना दी। नम्बर ट्रेस कर भूमिका  को चाकसू से बरामद कर परिजनपें को सौंप दिया गया है।

About Manish Mathur