माता वैष्णो देवी की 21वीं विशाल पदयात्रा 21 को

जयपुर 10 मई 2019 जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति सांगानेर के तत्वावधान में 21वीं विशाल पदयात्रा का आयोजन 21 मई  को किया जा रहा है। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सांगानेर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। संरक्षक नारायण राजौरिया ने बताया कि माता वैष्णो देवी के लिए यह 21वीं पदयात्रा है। इससे पूर्व 20 पदयात्राओं का सफल आयोजन किया जा चुका है।
जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति के संयोजक उदयसिंह राठौड़ ने बताया कि यह पदयात्रा 21 मई को सुबह 5:15 पर सांगानेर स्थित कुमावतान ढाणी डिग्गीमालपुरा रोड से रवाना होगी। यहां से पदयात्रा मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां से प्रात 11:15 पर पदयात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद व जिला प्रमुख सदस्य मनमोहन गुर्जर, राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव मदन चौधरी रवाना करेंगे। समिति के सहसंयोजक दुर्गा लाल कुमावत ने बताया कि पदयात्रा के दौरान श्रधालु नाचते, गाते तथा रामधुन के बीच प्रदेश में अच्छे मानसून की कामना को लेकर माता के दरबार के लिए रवाना होगे। इस बार पदयात्रा में लगभग 500 श्रदधालुओं के शामिल होने की संभावना है।  पदयात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन सांगानेर कार्यालय में किया जा रहा है।

About Manish Mathur