बॉलीवुड एक्टर इरफान के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कहा

Edit-Rashmi Sharma

जयपुर 30 अप्रैल 2020 –  अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए… ऋषि कपूर चले गए…मैं खत्म हो गया हूं!’

ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे हैं। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त
ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है।मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे।

इससे पहले बीते दिन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार इरफान खान की भी मृत्यु हो गई। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखरी सांस ली।

About y2ks