टाटा पावर क्लब एनर्जी ने की #Switchoff2SwitchOn2 की शुरूआत

Edit-Rashmi Sharma

जयपुर  07 मई  2020 –  “क्लब एनर्जी #SwitchOff2SwitchOn” अभियान के लिए सोशल एनर्जी सोल्यूशंस विभाग में सोशल इनोवेशन के लिए द एडिसन अवार्ड‘ जीतने के बाद टाटा पावर ने “#Switchoff2SwitchOn” के द्वितीय संस्करण को शुरू करने की घोषणा की है।  जागरूकता को बढ़ानापर्यावरणस्नेही जीवन को बढ़ावा देना और पहले से भी ज्यादा लोगों को इस अभियान में शामिल करवाना यह लक्ष्य निश्चित किए गए हैं।  वर्तमान समय में देश भर में सभी लोग अपने घरों में हैंघर पर रहकर स्त्रोतों और ऊर्जा की बचत करने पर  ध्यान दिया जाएगा।

यह अभियान तीन महीनों तक चलाया जाएगा और सोशल मीडिया के जरिए फैलाया जाएगा।  इसकी शुरूआत एक वीडियो (teaser video) से की गयी है। अब आगे इसमें एक वीडियो सीरीज पेश की जाएगी।  शाश्वत भविष्य के निर्माण के लिए मिलेनियल्स और जेन जेड द्वारा प्राकृतिक स्त्रोतों और ऊर्जा की बचत और संवर्धन करना कितना जरुरी है यह इस सीरीज में बताया गया है।

 हम सब भली भांति जानते हैं कि हमने अर्थात मनुष्यों ने इस पृथ्वी को मानकर चलते हुए प्राकृतिक स्त्रोतों का मनचाहा उपयोग कियाजैव विविधता को नष्ट किया और यह अरक्षणीय दुनिया बनायी। इसके घातक परिणाम आज पूरी सजीव सृष्टि भुगत रही हैआज दुनिया भर में फैली हुई वैश्विक महामारी मानवजाति के लिए एक इशारा है कि हमें एक कदम पीछे हटकर इस “विकास” की ओर देखना चाहिएहमारी जीवनशैली को बदलना जरुरी हैकार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए परिवहन की पुनर्रचना करनी होगी।

 अभियान के संदेश को बच्चों तक पहुंचाने के लिए क्लब एनर्जी द्वारा एक वीडियो सीरीज चलायी जाएगी।  लॉकडाउन के दौरान ऊर्जा और स्त्रोतों की बचत करने के आसान ट्रिक्स और टिप्स इस वीडियो में बताए जाएंगे।  यह वीडियो क्लब के सोशल मीडिया पेजेस पर दिखाए जाएंगे। Tata Power’s Green Community पेज पर भी यह वीडियो दिखाए जाएंगेदुनिया भर के लोग थम्स अप‘ पर क्लिक करके इस अभियान को अपना समर्थन दे सकते हैं।

 टाटा पावर की कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और सस्टेनेबिलिटी चीफ सुश्री शालिनी सिंग ने बतायाटाटा पावर में हम जो बोलते हैं वो करते हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक संगठन होने के नाते पूरे विश्व में ऊर्जा का उपयोग और संवर्धन के बारे में जागरूकता निर्माण करना हमारा प्रयास है।  हमें पूरा विश्वास है कि अभियान के पहले संस्करण की तरह इस बार भी इसे भारी सफलता हासिल होगीहमारे ऑफलाइन ग्राहकों के साथ ही ऑनलाइन भी भारी संख्या में लोग इस अभियान में जुड़ेंगे।”

 इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक पर एक खास पेज बनाया गया है।  मिलेनियल्स और जेन जेड तक पहुंचकर इस अभियान की विशेष गतिविधियों में उन्हें शामिल करवाना इसका उद्देश्य है। साथ ही टिकटॉक (चैलेंज)स्नैपचैट (लेन्सेस)इंस्टाग्राम (स्टोरीज)ट्विटर (पोल्स) और कोरा आदि आधुनिक मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के जरिए भी इस अभियान का प्रचार किया जाएगा और मिलेनियल्स को इसमें जोड़ा जाएगा।

 लोगों को इस अभियान में लोगों को शामिल करवाने के लिए आई लिव सिम्पली‘ के साथ साझेदारी में वैटलॉस चैलेंज जैसी ब्रांड पहल का भी उपयोग इसमें किया जाएगा।  स्विच ऑफ़‘ संकल्पना और पृथ्वी के संवर्धन पर उसका प्रभाव इनका महत्त्व लोगों को समझे इसलिए एक ब्रांड एवी भी प्रकाशित की जाएगी। Clubenerji.com पर भी एक रिसोर्स कंजर्वेशन मॉड्यूल के जरिए भी इस अभियान का प्रचार किया जाएगा।  घर पर रहकर प्राकृतिक स्त्रोत और ऊर्जा की बचत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पिछले साल इस अभियान में 10000 से ज्यादा प्रतिज्ञाएं ली गयी। प्रतिष्ठित एसईएफ एशियन लीडर्स फोरम अवार्ड के मोस्ट एडमायर्ड नॉट फॉर प्रॉफिट कैम्पेन‘ विभाग में इस अभियान को स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  बिजली के उपकरणों का सही उपयोग करते हुए स्विच ऑफ़ को समर्थन और पर्यावरणऊर्जा की बचत के लिए   स्विच ऑन का स्वीकार करके अगली पीढ़ियों के आचरण और जीवन में शाश्वत परिवर्तन लाने को बढ़ावा देना इस अभियान का लक्ष्य है।

About Manish Mathur