सीग्रैम्स रॉयल स्टैग ने ग्लोबल आइकन्स के साथ लॉन्च किया एक नया कैंपेन

Editor-Manish Mathur

जयपुर 04 नवंबर 2020 सीग्रैम्‍स रॉयल स्टैग ने हमेशा सपने देखने, सफल होने और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का जश्न मनाया है। इस वर्ष ब्रैंड ने मेक इट लार्ज की अपनी फिलॉस्फी को एक जबर्दस्त कैंपेन के साथ ग्लोबल नजरिया प्रदान किया है। इस कैंपेन में रणवीर सिंह, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केन विलियमसन, मैक डोनाल्ड वानयामा, दिवा धवन और यंग ओएचएम नजर आएंगे। यह सितारे एक साथ मिलकर आपको सोचने के लिए मजबूर करने वाला संदेश देंगे, क्या बड़ा सोचने वाली दुनिया, कभी छोटी हो सकती है।

 इस नए कैंपेन के साथ, ब्रैंड ने अपनी सीमाओं का विस्तार किया है। इसमें दुनिया भर में बड़ी-बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले लोग राष्ट्रीयता, जातीयता और लैंगिकता से ऊपर उठकर एकजुट हुए हैं और उन्होंने लोगों के दिल में बड़ी उपलब्धि हासिल करने या बड़ा काम करने का जज्बा जगाया है। इस कैंपेन फिल्म का मुख्य आधार यह है कि सफलता का पीछा करने की कोई सीमा नहीं होती और बड़े को किसी दायरे में नहीं बांधा जा सकता। वह अनंत होता है। इस कैंपेन की आजकल के जीवन को देखते हुए काफी प्रासांगिकता है। बड़ा सोचने वाली दुनिया ही इस संकट के समय से और भी मजबूत बनकर निकलेगी।

 नया कैंपेन एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था, जिसकी परिकल्पना ओगिल्वी इंडिया ने की है। इसे जर्मनी के निर्देशक टिकोना क्यूबा ने एस्टोनिया बेस्ड प्रॉडक्शन हाउस मंचहाउसेन के साथ साझेदारी में निर्देशित किया। इस फिल्म की शूटिंग चार देशों में की गई थी।  इस फिल्म में 6 देशों के नायकों को लिया गया था, जिससे यह पूरी तरह ग्लोबल फिल्म बन गई। नए कैंपेन का प्रभाव एक विस्तृत मीडिया प्लान के माध्यम से और बढ़ाया जाएगा।

रॉयल स्टैग के नए कैंपेन फिल्म के लॉन्‍च पर उत्साहित होते हुए पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सीएमओ कार्तिक मोहिंद्रा ने कहा, रॉयल स्टैग हमेशा से नौजवान दिलों के लिए आदर्श ब्रैंड रहा है, जो लोगों को बड़ा सोचने, सपने देखने और जिंदगी में कोई बड़ा मुकाम हासिल करने को प्रेरित करता है।  हमारे नए कैंपेन ने आज की पीढ़ी की नब्ज और जज्बे को पहचाना है, जो कभी लक्ष्य से पीछे नहीं हटने में विश्वास रखते हैं। उनको खुद में बहुत विश्वास है और अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए किसी भी सीमा तक जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उस जज्बे और सोच को दिखाया गया है कि किस तरह से दुनिया भर में महान उपलब्धि हासिल करने और बड़ा काम वालों ने इसी प्रेरणादायक विचारधारा से प्रेरित होकर उल्लेखनीय सफलता की दिशा में कदम बढ़ाया।

ओगिल्वी इंडिया के सीईओ कुणाल जेसवानी ने इस अभियान के बारे में विस्‍तार से बताते हुए कहा, क्या एक दुनिया, जो बड़ा सोचती है, कभी छोटी हो सकती है? रॉयल स्टैग एक ब्रैंड है, जिससे लोगों को बड़ा सोचने और आगे बढ़कर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। यह दुनिया अवसरों और मौकों से भरी हुई है। जब हम कोई उपलब्धि हासिल करने के लिए जी-जान से कोशिश करते हैं, तो हम वह जिंदगी जीते हैं, जो हमें जीनी चाहिए।  यही वह क्षण होता है, जब हमें बड़ी उपलब्धि हासिल होती है।

About Manish Mathur