एक ही मेहमान ने 2020 के दौरान ओयो में 128 बार स्टे किया

Editor-Manish Mathur

जयपुर 02 जनवरी 2021- दुनिया की अग्रणी हॉस्पिटेलिटी चेन ओयो होटल्स एण्ड होम्स ने आज अपना तीसरा सालाना ट्रैवल इंडैक्स- ओयो टै्रवलोपीडिया 2020 जारी किया। इंडैक्स के मुताबिक, 2020 की शुरूआत बहुत अच्छी हुई, जनवरी 2020 (कोविड से पहले) में पर्यटकों ने सबसे ज़्यादा यात्रा की, लेकिन सरकार द्वारा लॉकडाउन के ऐलान के चलते अप्रैल 2020 में ज़्यादातर बुकिंग्स कैंसिल की गईं। हॉस्पिटेलिटी ऐसा उद्योग था, जिस पर दुनिया भर में सबसे ज़्यादा असर हुआ। हालांकि धीरे-धीरे अनलॉक और दुनिया भर में प्रतिबंध हटने के साथ, भारत ओयो के लिए चार्ट में सबसे उपर आ गया और 2020 में दुनिया में सबसे ज़्यादा बुकिंग्स दिल्ली में की गईं। जयपुर, भारत में सबसे पसंदीदा लेज़र और हेरिटेज डेस्टिनेशन के रूप में उभरा। शहरों के अनलॉक होने के साथ, छुट्टियों के सीज़न में सबसे ज़्यादा मांग दिसम्बर 2020 में रही।

2020 में एक ही मेहमान ने 128 बार ओयो होटल्स में स्टे किया, जो ब्राण्ड में उपभोक्ताओं के भरोसे तथा ज़रूरी एहतियात के साथ सुरक्षित एवं हाइजीनिक अकॉमोडेशन उपलब्ध कराने की ओयो की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। ओयो के एक और उपभोक्ता ने साल भर में ऐप पर 50,000 सैकण्ड (13.88घण्टे) बिताए, जो लोगों में यात्रा की बढ़ती इच्छा को दर्शाता है। रोचक तथ्य यह है कि शाहजहांपुर में एक ओयो होटल तथा चेन्नई में एक और होटल में लॉकडाउन के बाद से औसत 100 फीसदी ऑक्युपेन्सी दर्ज की गई।

रोहित कपूर, सीईओ, ओयो होटल्स एण्ड होम्स, भारत और दक्षिण एशिया ने कहा, ‘‘अब तक हम सैंकड़ों बार ‘सुरक्षित यात्रा’ की बात सुन चुके होंगे, लेकिन आज हम इन दो शब्दों का महत्व पूरी तरह समझते हैं, पूरी दुनिया इसका महत्व समझ रही है। ओयो टै्रवलोपीडिया के परिणाम इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत फिर से यात्रा के लिए तैयार है और ओयो में हम मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस साल में ओयो के लिए सबसे रोचक तथ्य यह रहा कि एक ही मेहमान ने इस साल 128 बार ओयो के साथ स्टे किया, जो इस मुश्किल समय में भी उपभोक्ताओं के ओयो में भरोसे की पुष्टि करता है। इस तरह की चीज़ें हमारे उत्साह को कई गुना बढ़ाती हैं और मैं विश्वास से कह सकता हूं कि ओयो पूरी मजबूती के साथ इस संकट से उबर रहा है।’’

2021 हमारे लिए नए सबक लेकर आएगा, हमें विश्वास है कि 2020 में हम जो बदलाव लाए हैं, वे यात्रा एवं आतिथ्य क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेंगे। हम अपने मेहमानों को सुरक्षित स्टे का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली एनसीआर, कर्नाटक, तेलंगाना लॉकडाउन के बाद पर्यटकों के लिए सबसे ज़्यादा लोकप्रिय रहे। साथ ही दिल्ली, बैंगलोर और हैदराबाद कारोबार के लिए सबसे लोकप्रिय गंतव्य रहे, वहीं जयपुर, गोवा, कोची छुट्टी मनाने के लिए सबसे लोकप्रिय गंतव्य रहे।

About Manish Mathur