महिला क्लब पिंक हैट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चाय पर चर्चा एवं मैगजीन का विमोचन किया

Editor-Dinesh Bhardwaj 

जयपुर 04 फरवरी 2021 – आज कृष्ण कुंज परिसर में महिला क्लब पिंक हैट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चाय पर चर्चा एवं मैगजीन का अनावरण विमोचन किया गया। इस मैगजीन में कृष्ण कुंज की महिला प्रतिभा का एक अनोखा सम्मिश्रण देखने को मिला।

कुछ सुंदर लेख व कविताएं जिसमें महिलाओं ने विभिन्न पहलुओं को छुआ जैसे लिंग भेद, व्रत पूजन का महत्व, सकारात्मक सोच व नारी उत्थान। पाक शास्त्र व योगा विषय के लेख भी सम्मिलित किए गए। समाजिक कुरीतियो के खिलाफ और समाज में महिलाओ की भागीदारी पर भी चर्चा की गईं। मेग्जीन मे कृष्ण कुंज परिसर की महिलाओ ने सुन्दर सुन्दर रचनाये और लिंग भेद को समाप्त करके समाज मे होने वाले व्रत और पूजन से परिसर मे उत्पन्न होने वाली पॉजिटिव उर्जा के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

गत वर्ष में हुए अनेक कार्यक्रमों की छवि भी प्रकाशित की गई।

About Manish Mathur