राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट,जयपुर की ओर से 200 निर्धन लोगों को राशन सामग्री का वितरण

Editor-Ravi Mudgal

जयपुर 08 फरवरी 2021  –  सुश्री श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट,जयपुर द्वारा दिनाँक 8 फरवरी 2021 को लगभग 200 अति निर्धन लोगों को राशन किट के रूप में जरूरत का सामान 5kg आटा, 2kg चावल, दाल, तेल,चाय पत्ती, चीनी, सभी तरह के जरूरत के मसाले,नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन,टूथपेस्ट एवं टूथब्रुश आदि निःशुल्क वितरित किया गया। इसी निःशुल्क वितरण कार्यक्रम में करीब 200 गरीब बच्चों को चोकलेट,बिस्कुट भी वितरित किये गए।
सभी 400 लोगों को फलों में संतरों एवं केलों का भी वितरण किया गया।
ट्रस्ट के मुख्य सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि हमारे द्वारा समय-समय पर सामाजिक कल्याण के ऐसे आयोजन किये जाते हैं। इसी वित्तवर्ष में कोरोना पीड़ितों की सहायता हेतु ट्रस्ट द्वारा अप्रैल माह में ₹5 लाख की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की गयी थी। साथ ही 100 अत्यंत गरीब परिवारों को महीने भर के राशन हेतु ₹1लाख की सहायता राशि भी प्रदान की गयी थी।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में किशनपोल बाजार के विधायक श्री अमीन कागज़ी जी ने शामिल होकर प्रोग्राम की गरिमा को बढ़ाया। साथ ही अन्य गणमान्य लोगों ने जिनमें पूर्व महापौर विष्णु लाटा जी, श्री संजय गुर्जर, श्री धर्मसिंह सिंघानिया जी, श्री शंकर जी आकड़, ट्रस्ट के मुख्य कार्यकर्ता श्री आनंद ठकरानी, श्री सुनील शर्मा जी, श्री मनिंदर सिंह जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना सन 2008 में कई गयी थी। और 13 वर्ष के कार्यकाल में ट्रस्ट द्वारा अब तक लोगों के सामाजिक एवं आध्यात्मिक कल्याण के बहुत ही महत्त्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न किये गए हैं। उन्होनें विश्वास दिलाया कि समाज की भलाई के ऐसे ही कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री श्रीधरी दीदी जी की देखरेख में ये सब आयोजन किये जाते हैं, वो इस युग के पंचम मूल जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपापात्र प्रचारिका हैं, वो लोगों के आध्यात्मिक एवं बौद्धिक उत्थान हेतु श्री महाराजजी के ही दिव्य वैदिक सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करती हैं और साथ ही सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी पूरी तन्मयता से संलग्न रहती हैं। दीदी ने आज के कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य लोगों को जयपुर के आराध्यदेव श्री गोविंददेव जी का फ्रेम युक्त आकर्षक चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया एवं कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु सभी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

About Manish Mathur