अंबुजा के रबरियावास संयंत्र ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) जीता

26 अप्रैल, 2022- हाल ही में राजधानी शहर में आयोजित विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में, अंबुजा सीमेंट के राबरियावास संयंत्र को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से नवाजा गया |

अंबुजा सीमेंट रास-II चूना पत्थर खदान ने,देश में सबसे कम चोट आवृत्ति दर (प्रति लाख श्रमिक पारी) दर्ज की है।

माननीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मनोजकुमार मालवी और दिलीप सिंह को (रास-II चूना पत्थर खदान), पुरस्कार प्रदान किया|

यह वास्तव में एक गर्व का क्षण है, अंबुजा सीमेंट ने साबित कर दिया कि जीरो हार्म नीति और सुरक्षा मानकों में सुधार के साथ लोगों की भागीदारी के माध्यम से काम के जोखिम को कम कर के, एक सुरक्षित कार्य स्थल की स्थापना की जा सकती है |

व्यवहार आधारित सुरक्षा (बीबीएस) कार्यक्रम, पुरस्कार और सम्मान (आर एंड आर) कार्यक्रम जैसी कुछ पहलों ने सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की है।

बीबीएस कार्यक्रम, शिक्षार्थियों को असुरक्षित या जोखिम वाले व्यवहारों को मामूली और गंभीर दोनों तरह की चोटों के लगातार कारण के रूप में पहचानने में मदद करता है। प्रशिक्षण, सुरक्षित व्यवहार स्थापित करने में मदद करता है और कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से काम करने के लाभों को समझने में सहायता करता है।

यह पुरस्कार जीतना एक सम्मान की बात है – और वह भी राष्ट्रीय स्तर पर सरकार द्वारा समर्थन किया जा रहा है। यह अंबुजा की अपने सभी हितधारकों – जो इसके संचालन से जुड़े हुए हैं – जैसे- कर्मचारियों, ठेकेदारों और श्रमिकों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की गहरी भावना को भी दर्शाता है |

About Manish Mathur