श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड ने सावधि जमा पर ब्याज दर 25 आधार अंक तक बढ़ाई

मुंबई, 21 मई, 2022:भारत की सबसे बड़ी परिसंपत्ति वित्तपोषण कंपनी में से एक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (एसटीएफसी) ने विभिन्न अवधियों के लिए सावधि जमा दरों में 15 से 25 आधार अंक (0.15% प्रतिवर्ष से 0.25% प्रतिवर्ष) की वृद्धि की घोषणा की । नई दरें शुक्रवार, 20 मई, 2022 से लागू होंगी।

नियमित चैनलों के माध्यम से सावधि जमा पर ब्याजद रें

अवधि वर्तमान ब्याज दर (सालाना) संशोधित ब्याज दर (सालाना) –

20 मई, 2022 से प्रभावी

ब्याज दर में वृद्धि (सालाना)
12 महीने 6.50% 6.50% कोई बदलाव नहीं
24 महीने 6.75% 6.75% कोई बदलाव नहीं
36 महीने 7.50% 7.75% 0.25% (25 आधार अंक)
48 महीने 7.60% 7.80% 0.20% (20 आधार अंक)
60 महीने 7.75% 7.90% 0.15% (15 आधार अंक)

 

कंपनी की वेबसाइट (www.stfc.in) के माध्यम से सावधि जमा पर ब्याज दरें:

अवधि वर्तमान ब्याज दर (सालाना) संशोधित ब्याज दर (सालाना) –

20 मई, 2022 से प्रभावी

ब्याज दर में वृद्धि (सालाना)
15 महीने 6.75% 6.75% कोई बदलाव नहीं
30 महीने 7.50% 7.75% 0.25% (25 आधार अंक)
45 महीने 7.60% 7.80% 0.20% (20 आधार अंक)

 

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक जमाकर्ताओं को 0.50% प्रतिवर्ष का अतिरिक्त ब्याज भी दिया जाएगा, जो पहले 0.30% था।

About Manish Mathur