1.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ 100 मिलियन यूएस डॉलर की सीरीज ए फंडिंग जुटा कर यूनिकॉर्न बना 5ire

भारत, 18 जुलाई, 2022: 5ire (5आयर) ने आज जानकारी दी कि उसने यूके स्थित  एसआरएएम और एमआरएएम समूह से सीरीज ए फंडिंग के तहत 100 मिलियन डॉलर की पूँजी जुटाई है। 5आयर, पांचवीं पीढ़ी की 1 ब्लॉकचेन नेटवर्क और दुनिया का पहला और एकमात्र स्थायी ब्लॉकचेन है। यह निवेश कंपनी को भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्लॉकचैन यूनिकॉर्न और दुनिया का एकमात्र टिकाऊ ब्लॉकचैन यूनिकॉर्न बनाता है, जिसका मूल्यांकन 1.5 बिलियन यूएस डॉलर है। 5आयर की स्थापना भारतीय मूल के उद्यमियों, प्रतीक गौरी और प्रतीक द्विवेदी ने अगस्त 2021 में वेब3 फाइनेंसर विल्मा मैटिला के साथ मिलकर की थी।

5आयर ने अल्फाबिट, मार्शलैंड कैपिटल, लॉन्चपूल लैब्स, मूनरॉक कैपिटल, और कई अन्य निवेशकों जैसे निजी और संस्थागत दोनों निवेशकों की भागीदारी के साथ 110 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर अपने सीड राउंड में 21 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया।

जुटाई गई पूँजी का इस्तेमाल भारत को संचालन के केंद्र और फोकस के मुख्य क्षेत्र  के रूप में रखते हुए और एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप सहित तीन महाद्वीपों में व्यापार के विस्तार और 5ire की मौजूदगी का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। कंपनी अपने ब्लॉकचेन को और मजबूत करने के लिए निवेश करना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी कि यह विकेन्द्रीकृत तकनीक विश्व स्तर पर एक बड़े आधार को लाभ पहुंचाए। इसके अतिरिक्त, 5आयर का उद्देश्य उत्पाद, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग आदि जैसे कार्यों में उद्योग में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को नियुक्त करना है।

इस अवसर पर एसआरएएम और एमआरएएम समूह के चेयरमैन, डॉ शैलेश लच्छू हीरानंदानी ने कहा कि, हमें टिकाऊ प्रौद्योगिकियों में निवेश के साथ आगे बढ़ने पर बहुत भरोसा है। एक वैज्ञानिक के रूप में, मैंने हमेशा चीजों को करने के बेहतर तरीके खोजने में विश्वास किया है, और 5ire संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों के समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है। हम 5ire में नेतृत्व टीम की क्षमताओं में आश्वस्त हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’

5ire के सीईओ और संस्थापक प्रतीक गौरी ने कहा कि, “हम ब्लॉकचेन में चिरस्थायित्व को शामिल करने और मौजूदा प्रतिमान कोफॉरप्रॉफिटसेफॉरबेनिफिटमें बदलने के मिशन पर हैं। 5ire टीम ने एक ऐसा मंच विकसित करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया है जो मानव जाति के लाभ के लिए तकनीकी और प्रक्रियाओं दोनों को जोड़ती है। केवल 11 महीनों में भारत से शुरू हुआ दुनिया का पहला और एकमात्र टिकाऊ यूनिकॉर्न बनना इस बात का प्रमाण है कि हम सही रास्ते पर हैं। हम एसआरएएम और एमआरएएम समूह की तरफ से 5ire में दिखाए गए विश्वास से अभिभूत हैं और एक ऐसा साथी खोजने के लिए रोमांचित हैं जो चौथी औद्योगिक क्रांति से 5वीं औद्योगिक क्रांति तक दुनिया के अवस्थांतर को बढ़ावा देना चाहता है।’’

5ire एक ब्लॉकचेन इकोसिस्टम है जो 5वीं औद्योगिक क्रांति (5आईआर) के निर्माण के लिए सतत, तकनीक और अन्वेषण को सामने लाता है। 5ire पारिस्थितिकी तंत्र का मिशन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के साथ संरेखित अत्यधिक प्रोत्साहन प्रथाओं द्वारा ब्लॉकचेन के केंद्र में लाभकारी प्रतिमान को शामिल करना है, और इस प्रकार चौथी औद्योगिक क्रांति से पाँचवी औद्योगिक क्रांति में अवस्थांतर की सुविधा प्रदान करना है। 5ire संयुक्त राष्ट्र के 17 एसडीजी लक्ष्यों के कार्यान्वयन में तेजी लाने में मदद करने के लिए विकेन्द्रीकृत स्वायत्त संगठनों (डीएओ) और कार्य समूहों को सशक्त बनाता है। यह खुलेपन, उद्देश्य की एकता और समावेशिता का आश्वासन देता है। इस प्रकार, यह प्रतिभागियों के लिए एक क्रॉस-चेन वातावरण के साथ-साथ उन्नत शासन और पुरस्कृत तंत्र प्रदान करते हुए स्थिरता की दिशा में व्यापार और सहयोग की नैतिकता को आकार देता है।

About Manish Mathur