रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अशोक लेलैंड ने भारत का पहला हाइड्रोजन दहन इंजन तकनीक युक्त हैवी-ड्यूटी ट्रक प्रदर्शित किया

चेन्नई, 09 फरवरी 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और अशोक लेलैंड ने आज भारत के पहले हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन (एच2-आईसीई) संचालित हैवी ड्यूटी ट्रक को प्रदर्शित किया। इस वाहन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता, अशोक लेलैंड, आरआईएल के साथ मिलकर पिछले एक साल से इस अनूठी तकनीक का विकास कर रही है और अगस्त 2022 से इसका परीक्षण किया जा रहा है। अशोक लेलैंड एच2-आईसीई हेवी-ड्यूटी ट्रक रेंज (19-35 टन) नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत, हाइड्रोजन द्वारा संचालित है, और इसका आर्किटेक्चर पारंपरिक डीजल-आधारित दहन इंजन के समान है, इस प्रकार अपेक्षाकृत कम लागत वाले डेल्टा पर स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को तेजी से उपयोग में लाने में सहायक है।

अशोक लेलैंड के अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ. एन सरवनन ने कहाअशोक लेलैंड वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों को पेश करने में हमेशा से अग्रणी रहा है। आरआईएल के साथ काम करते हुएहमने एक बार फिर अपनी तकनीकी रूप से अग्रणी स्थिति और स्वच्छ गतिशीलता मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। स्थायित्वपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल गतिशीलता में अग्रणी होने के नाते, हमारा उद्देश्य भारत के वैकल्पिक ईंधन खंड को आत्मनिर्भर बनाना है और आत्मानिर्भर भारत‘ अभियान के ध्वजवाहकों में से एक बनना है।”

 

अशोक लेलैंड अत्याधुनिक तकनीकों को पेश करने में अग्रणी रहा हैऔर हाल ही में ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन विकल्पों द्वारा संचालित अपनी अत्याधुनिक वाहन श्रृंखला का प्रदर्शन किया था।

About Manish Mathur