कल्याण ज्वेलर्स ने इस महिला दिवस पर #HerMilestones डिजिटल अभियान शुरू किया

मुंबई04 मार्च2023: भारत के सबसे भरोसेमंद और प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए #HerMilestones डिजिटल अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करके और उनकी क्षमता, समुत्थानशक्ति एवं दृढ़ता का जश्न मनाकर उन्हें प्रेरित और सशक्त बनाना है।

इस डिजिटल अभियान में कल्याण ज्वेलर्स की क्षेत्रीय एम्बेसडर पूजा सावंत को दिखाया गया है, जो एक महिला उद्यमी के रूप में तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करती हैं। इस अभियान के जरिए उन असाधारण महिलाओं के प्रति श्रद्धा प्रकट किया गया है जो जीवन के सभी क्षेत्रों से हर दिन बदलाव ला रही हैं, अपने-अपने क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर रही हैं और रूढ़ियों को तोड़ रही हैं।

कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “हमारा मानना है कि महिलाओं का सदैव सम्मान होना चाहिए, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को पहचानने और उनका सम्मान करने का एक विशेष अवसर है। इस अभियान के माध्यम से, हम महिलाओं को आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए सशक्त बनाने और प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

देश भर की महिलाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने और उनसे जुड़ने के लिए, क्षेत्रीय ब्रांड एम्बेसडर रिताभरी चक्रवर्ती और किंजल राजप्रिया ने इंस्टाग्राम लाइव इवेंट के माध्यम से अपने व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धियों की कहानियों को साझा किया। इस इवेंट का उद्देश्य प्रशंसकों को प्रेरित करना और उन्हें कल्याण ज्वेलर्स के साथ उनके व्यक्तिगत अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना और एक ऐसा मंच बनाना था जो विभिन्न संस्कृतियों, पृष्ठभूमि और समुदायों से आने वाली महिलाओं की विविध उपलब्धियों और चुनौतियों से जुड़ी कहानियाँ प्रकाश में आ सकें।

क्राउड-सोर्स की गई इस पहल से एकत्रित की गई कहानियों को कल्याण ज्वेलर्स के सोशल मीडिया चैनलों पर हैशटैग #HerMilestones के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। यह ब्रांड उन कहानियों का एक शक्तिशाली संग्रह बनाने की उम्मीद करता है जिनसे महिलाओं को उनके सपनों के साथ आगे बढ़ने और जीवन में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल करने की प्रेरणा मिले।

About Manish Mathur