होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने 3 करोड़ एक्टिवा की बिक्री की उपलब्धि का जश्न मनाया एक मात्र स्कूटर ब्राण्ड जो मात्र 22 सालों में 3 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े तक पहुंचा!

नई दिल्ली,  01 जुलाई  , 2023: होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज घोषणा की है कि भारत के नंबर 1 बिकने वाले स्कूटर ब्राण्ड एक्टिवा’ ने 3 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा हासिल कर भारतीय दोपहिया उद्योग में एक और इतिहास रच दिया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारतीय स्कूटर बाज़ार में एचएमएसआई की मजबूत स्थिति को दर्शाती है, इससे स्पष्ट है कि ब्राण्ड भारत में अत्याधुनिक, भरोसेमंद एवं शीर्ष पायदान की दोपहिया मोबिलिटी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

2001 में लॉन्च किया गया होण्डा एक्टिवा भारतीय दो-पहिया बाज़ार में क्रान्तिकारी बदलाव लेकर आया, जिसने रोज़मर्रा के परिवहन को नया आयाम दिया और असंख्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी, उत्कृष्ट परफोर्मेन्स एवं बेजोड़ विश्वसनीयता का संयोजन एक्टिवा हमेशा से भारत की पहली पसंद बना रहा है। अपनी 22 सालों की यात्रा के दौरान ब्राण्ड एक्टिवा ने कई उपलब्धियां हासिल कीं और असाधारण सफलता पाई है।

होण्डा एक्टिवा 3 करोड़ भारतीय परिवारों के सपनों को कर रहा है साकार
होण्डा एक्टिवा के प्रति भारत का प्यार हर बीतते साल के साथ लगातार कई गुना बढ़ता रहा है। 2001 में अपनी शुरूआत के बाद मात्र 3 सालों के अंदर एक्टिवा स्कूटर सेगमेन्ट (2003-04) में निर्विवादित लीडर बन गया। अगले 2 सालों में इसने 10 लाख उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।

टेकनोलॉजी में कौशल तथा दूरदर्शी विकास जारी रखते हुए, ब्राण्ड एक्टिवा 15 सालों के अंदर 1 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े (2015) तक पहुंच गया। स्कूटर की मांग बढ़ने के साथ, एक्टिवा ब्राण्ड ने भारत में स्कूटर मार्केट का नेतृत्व जारी रखा और भारतीय परिवारों की पहली पसंद बन गया। यह ब्राण्ड की लोकप्रियता ही है कि हाल ही में दोगुना से भी अधिक गति के साथ मात्र 7 सालों में इसके परिवार में 2 करोड़ उपभोक्ता (2023) शामिल हो गए।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए श्री सुत्सुमु ओतानी- प्रेज़ीडेन्ट, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘हमें होण्डा एक्टिवा की अविश्वसनीय यात्रा पर बहुत गर्व है। मात्र 22 सालों में 3 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचना उपभोक्ताओं से मिले सहयोग और उनके भरोसे को दर्शाता है। एचएमएसआई अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।’’

श्री योगेश माथुर, डायरेक्टर, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि स्कूटर क्रान्ति लाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, हम 3 करोड़ भारतीय परिवारों के प्रति आभारी हैं जिन्होंने ब्राण्ड एक्टिवा और एचएमएसआई पर भरोसा किया है। एक्टिवा ने अपनी शुरूआत के बाद उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरत के अनुसार लगातार अपग्रेड करते हुए कई अवतार बदले हैं। हम उपभोक्ताओं की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, आने वाले समय में भी हम आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ नए बदलाव लाते रहेंगे और उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करते रहेंगे।’’

About Manish Mathur