किशनलाल जैदिया पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

जयपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बेनीवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कला (जोधपुर) ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस राजस्थान प्रदेश यूनिट कार्यकारिणी का गठन करते हुए किशनलाल जैदिया को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बेनीवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कला द्वारा पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रामपाल गौरण (भीलवाडा) को प्रमुख महामंत्री ,प्रेम कुमार धावरी को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष,राजेश गारू को प्रदेश महामंत्री,लक्ष्मण जेदिया (झुंझुनू) को प्रदेश महामंत्री ,मनोहर लाल बारसा प्रदेश उपाध्यक्ष, रामप्रसाद चावरिया प्रदेश उपाध्यक्ष, कालूराम गौरण (भीलवाड़ा) को प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कल्याण सिंह (धौलपुर) को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। साथ ही शेष कार्यकारिणी का विस्तार बाकी है,जिनकी नियुक्ति जल्द की जाएगी। इधर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस राजस्थान प्रदेश यूनिट कार्यकारिणी का गठन होने पर पूरे प्रदेश से बधाइयों का दौर सोशल मीडिया पर चलता रहा। वहीं प्रदेश से पधारे पदाधिकारियों ने जयपुर पहुंचकर किशन लाल जैदिया समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मान और स्वागत कर बधाई दी।

About Manish Mathur