MediBuddy ने अपने नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान- #इंस्पायरइन्क्लूजन के साथ महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण का समर्थन किया

नेशनल, 16 मार्च, 2024: इनोवेटिव हेल्थकेयर समाधानों के लिए जाना जाने वाला भारत का सबसे बड़ा डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म MediBuddy ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सम्मान में #इंस्पायरइनक्लूजन अभियान शुरू किया है। यह पहल महिलाओं से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह करती है, न केवल सामाजिक क्षेत्रों में बल्कि उनकी व्यक्तिगत कल्याण यात्रा में भी सकारात्मक बदलाव की वकालत करती है।

ऐसे समाज में जहां महिलाएं अक्सर अपने परिवार के स्वास्थ्य को अपने स्वास्थ्य से अधिक प्राथमिकता देती हैं, #इंस्पायरइनक्लूजन अभियान एक महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान करना चाहता है। आंकड़े बताते हैं कि 70% महिलाएं अपने परिवार के स्वास्थ्य को पहले महत्व देती हैं और अनजाने में अपनी भलाई की उपेक्षा करती हैं। यह पैटर्न महिलाओं में मधुमेह, कैंसर और हृदय रोग जैसी समस्याओं के प्रसार में योगदान देता है।

इस अभियान का उद्देश्य अपने स्वास्थ्य को जानने की शक्ति पर जोर देकर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कहानी को फिर से परिभाषित करना है। यह खुद की शक्तियों को समझने, संभावित जोखिमों को उजागर करने और व्यक्तिगत क्षमता का जश्न मनाने के महत्व को रेखांकित करता है। MediBuddy का मानना है कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी (ज्ञान) देकर उन्हें सशक्त बनाना एक स्वस्थ और अधिक समावेशी समाज को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक अरब भारतीयों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल को सुलभ बनाने के दृष्टिकोण के साथ, MediBuddy महिलाओं को उनकी भलाई को प्राथमिकता देने में मदद करने के लिए आपके मित्र व सहयोगी के रूप में आगे बढ़ रहा है।

इस कैंपेंन के बारे में बोलते हुए, MediBuddy में मार्केटिंग, पार्टनरशिप और पीआर प्रमुख श्री सैबल बिस्वास (Saibal Biswas) कहते हैं- “महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं, फिर भी उनकी भलाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। #इंस्पायरइन्क्लूजन अभियान इस असमानता के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डालता है, जिससे पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उभरने के साथ ही अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। यह अभियान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करने के लिए बनाया गया था, जिसमें न केवल बोर्डरूम, क्लासरूम और लिविंग रूम में, बल्कि उनकी व्यक्तिगत कल्याण यात्राओं (पर्सनल वेलनेस जर्नी) में भी परिवर्तन की वकालत की गई थी। इसका उद्देश्य अपने शरीर की गहरी समझ हासिल करने के गहन महत्व को उजागर करके महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कहानी को नया रूप देना है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, हम प्रत्येक महिला से आत्म-देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।“

आज जबकि एक महिला को सक्रिय रूप से अपने स्वास्थ्य पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देना चाहिए, यह कोई ऐसी लड़ाई नहीं है जिसे उसे अकेले ही लड़ना है। लैंगिक समानता और महिलाओं की भलाई के लिए इस पहल में सभी सामाजिक क्षेत्रों की भागीदारी आवश्यक है। हमारे सामाजिक ताने-बाने में प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे माहौल को आगे बढ़ाने में भूमिका निभानी है, ताकि महिलाओं को बिना किसी बाधा के अपने स्वास्थ्य को सबसे आगे रखने में सक्षम बना सके। यहां तक कि समर्थन, सहानुभूति और समायोजन के सबसे छोटे कार्य भी महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं।

MediBuddy में, हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं। जब एक महिला अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने में सक्षम बनती है, तो सकारात्मक प्रभाव से पूरे परिवार और समुदायों को लाभ होता है। यह अभियान सभी महिलाओं से अपनी शक्ति, ताकत और अपनी भलाई को प्राथमिकता देने के अधिकार को अपनाने का आह्वान करता है।

कैंपेन वीडियो लिंक – https://www.youtube.com/watch?v=d8V4pKJMZFU

About Manish Mathur