प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस: लगातार तीसरे वर्ष दोहरे अंकों की बढ़त, देश के दूर-दराज और वंचित क्षेत्रों तक पहुंची बीमा सुरक्षा

गुरुग्राम, 02 जून 2026: प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। यह उपलब्धि न केवल कंपनी की मजबूत और स्थिर वित्तीय प्रगति को दर्शाती है, बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और उन ग्राहक वर्गों तक उसकी गहरी पहुंच को भी दिखाती है, जहां बेहतर सेवा के लिए लगातार और समर्पित प्रयासों की आवश्यकता है।

पिछले वित्तीय वर्ष में, डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों (वितरण माध्यमों) में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते, कंपनी ने न्यू बिजनेस प्रीमियम में सालाना 19% की बढ़त दर्ज की, जबकि एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) में सालाना 29% की बढ़ोतरी हुई। लगातार तीन वर्षों से बढ़ता हुआ 99.29% का क्लेम पेड रेशियो (दावा भुगतान अनुपात), कंपनी के बिजनेस की मजबूत और भरोसेमंद क्वालिटी को दर्शाता है।

कंपनी ने रिटेल न्यू बिजनेस प्रीमियम में भी शानदार बढ़त हासिल की है। यह उन ग्राहक वर्गों में कंपनी के रिटेल नेटवर्क के लगातार विस्तार को दिखाता है, जहाँ वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता तो बहुत अधिक है, लेकिन वहां इस तरह की सुविधाएं हमेशा उपलब्ध नहीं रही हैं। विशेष रूप से, यह बढ़त इंडस्ट्री के औसत से लगभग 42% कम के एवरेज टिकट साइज (औसत प्रीमियम राशि) के साथ हासिल की गई है। यह इस बात का प्रमाण है कि कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को कितने सोच-समझकर तैयार किया है, ताकि केवल ऊंचे आय वर्ग ही नहीं, बल्कि विभिन्न आय स्तरों के ग्राहकों को भी सेवाएं दी जा सकें।

वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) के प्रदर्शन पर एक नज़र:

  • कुल न्यू बिजनेस प्रीमियम: ₹1,471 करोड़ रहा, जिसमें सालाना 19% की बढ़त दर्ज की गई।
  • इंडिविजुअल (व्यक्तिगत) न्यू बिजनेस प्रीमियम: इसमें सालाना 30% की बढ़ोतरी हुई, जो कि पूरी प्राइवेट इंश्योरेंस इंडस्ट्री की तुलना में 2.5 गुना तेज़ है।
  • मजबूत 3-वर्षीय CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट): कुल न्यू बिजनेस प्रीमियम में 28% की मजबूत चक्रवृद्घि दर दर्ज की गई, जो भारत के प्राइवेट लाइफ इंश्योरर्स (निजी जीवन बीमा कंपनियों) के बीच सबसे निरंतर और स्थिर विकास को दर्शाती है।
  • एम्बेडेड वैल्यू (Embedded Value): इसमें सालाना आधार पर 15% की बढ़त हुई।
  • क्लेम पेड रेशियो (दावा भुगतान अनुपात): यह 99.29% रहा, जो पिछले साल के 99.18% से अधिक है।

कंपनी ने अपने सुरक्षा कवरेज का दायरा भी लगातार बढ़ाया और स्थापना से अब तक 8.7 करोड़ से अधिक लोगों को कवर किया है, जिनमें 3.5 लाख से अधिक रक्षा कर्मी शामिल हैं। अलग-अलग सुरक्षा जरूरतों वाले बीमा ग्राहकों के लिए विशेष समाधान विकसित करने पर लंबे समय से ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रामेरिका लाइफ ऐसी पहली जीवन बीमा कंपनी रही जिसने सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों की सेवा परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा योजनाएं तैयार कीं। इससे इन समुदायों के साथ कंपनी का गहरा और लंबे समय तक चलने वाला संबंध बना है।

बीते वर्षों में, यह रिश्ता केवल ग्राहकों तक पहुँचने से आगे बढ़कर कंपनी की एक व्यापक ‘पीपुल फिलॉसफी’ (कर्मचारी नीति) के रूप में विकसित हुआ है। कंपनी लगातार सैन्य दिग्गजों (veterans) और पूर्व सैनिकों के लिए दूसरे करियर के सार्थक अवसर तलाश रही है। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक, कंपनी द्वारा 8,500 से अधिक सैन्य दिग्गजों को रोजगार दिया जा चुका है, और आज कंपनी के कुल कर्मचारियों में पूर्व सैनिकों की हिस्सेदारी लगभग 17% है।

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पंकज गुप्ता ने कहा, “हम एक ऐसे कारोबार के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसकी नींव स्थिर और निरंतर प्रगति पर आधारित हो। लगातार तीसरे वर्ष दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज करना इसी सोच का परिणाम है। यह उपलब्धि मजबूत और संतुलित वितरण चैनलों, ग्राहकों पर स्पष्ट फोकस, वास्तविक जरूरतों के अनुरूप उत्पाद रणनीति और सशक्त जोखिम प्रबंधन ढांचे के कारण संभव हुई है।

जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हमारी प्राथमिकता जिम्मेदारी के साथ विस्तार करने की है, साथ ही उन बातों पर केंद्रित रहने की भी है जो हमारे ग्राहकों के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं — भरोसेमंद सेवा और बेहतर क्लेम अनुभव। आगे भी हम व्यापक बाजार उपस्थिति के माध्यम से जीवन बीमा की पहुंच बढ़ाने और नए भारत की बदलती जरूरतों के अनुरूप समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि वित्तीय समावेशन और सामुदायिक प्रभाव के जरिए भी दीर्घकालिक मूल्य निर्माण करना है।”

वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस बढ़त की रफ्तार को कंपनी की ‘डाइवर्सिफाइड स्ट्रैटेजी’ (विविध रणनीति) से काफी मजबूती मिली, जिसमें कंपनी के अपने माध्यमों और नए जोड़े गए चैनलों, दोनों का शानदार योगदान रहा। ये चैनल विभिन्न क्षेत्रों, आय वर्गों, व्यवसायों और जीवन के अलग-अलग पड़ावों वाले ग्राहकों की एक बड़ी आबादी को सेवाएं देते हैं, जिससे देश भर में बीमा की पहुंच को अधिक समावेशी बनाने में मदद मिल रही है।

ग्राहकों के इतने विविध वर्गों को सेवाएं देने की इसी प्रतिबद्धता ने प्रामेरिका लाइफ की प्रोडक्ट सोच को भी आकार दिया है। इसके तहत प्रोडक्ट्स को सुलभ और उपयोगी बनाना, कंपनी की ‘कस्टमर-फर्स्ट’ (ग्राहक सर्वोपरि) नीति का ही एक हिस्सा बन गया है। नॉन-पार्टिसिपेटिंग श्रेणी में कंपनी उद्योग के सबसे प्रतिस्पर्धी प्रस्तावों में से कुछ पेश करती है। ये उत्पाद अनिश्चित बाजार परिस्थितियों में ग्राहकों को निश्चितता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं और दीर्घकालिक तथा भरोसेमंद वित्तीय सुरक्षा चाहने वाले ग्राहकों के बीच इन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

मार्केट-लिंक्ड सेगमेंट में भी कंपनी उत्पाद नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी रही है। ‘स्मार्ट इन्वेस्ट 1अप’ जैसे उद्योग में पहली बार पेश किए गए ULIP प्रस्ताव इस बात को दर्शाते हैं कि प्रामेरिका लाइफ ऐसे उत्पाद विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो डिजाइन के लिहाज से अलग हों और आज के भारत की बदलती जरूरतों के अनुरूप हों।

यही सोच कंपनी के लगातार बढ़ते फंड पोर्टफोलियो में भी दिखाई देती है। भारत के दीर्घकालिक विकास और विशेष रूप से मिडकैप सेगमेंट के प्रति निवेशकों के बढ़ते रुझान को समझते हुए, प्रामेरिका लाइफ ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपने मार्केट-लिंक्ड (बाजार से जुड़े) उत्पादों के तहत निफ्टी मिडकैप 50 कोरिलेशन फंड‘ (Nifty Midcap 50 Correlation Fund) और राइजिंग भारत फंड‘ (Rising Bharat Fund) पेश किए। इन दोनों फंडों ने व्यापक बाजार बेंचमार्क की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी उच्च संभावनाओं वाले निवेश विषयों की शुरुआती पहचान करने और उन्हें ग्राहकों के लिए प्रासंगिक निवेश विकल्पों में बदलने पर विशेष ध्यान दे रही है।

इन्हीं मजबूत स्तंभों के आधार पर, प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने सटीक और व्यावहारिक मार्केटिंग क्षमताओं के माध्यम से अपनी ब्रांड विजिबिलिटी (ब्रांड की पहचान) बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इस प्रयास में सबसे आगे कंपनी का ब्रांड कैम्पेन दिस इज माई क्लाइम्ब” (This Is My Climb) है, जो आम भारतीयों की आकांक्षाओं और उनके जुझारूपन को बयां करता है। इस अभियान के नवीनतम चरण ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दैनिक समाचार पत्रों के मुख्य पृष्ठों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे देश भर के एक बड़े और विविध पाठक वर्ग तक ब्रांड की पहुंच का विस्तार हुआ है।

ग्राहकों के साथ इस तरह का जुड़ाव अपने आप विकसित नहीं होता, बल्कि यह उस संगठनात्मक सोच का परिणाम होता है जो भीतर भी उसी स्तर की प्रतिबद्धता को अपनाती है। भरोसे, समावेशन और जवाबदेही पर आधारित कार्य संस्कृति — जिसका प्रमाण लगातार चार वर्षों तक ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन और BFSI सेक्टर में ‘टॉप 25 बेस्ट वर्कप्लेसेज़’ में मिली पहचान है — प्रामेरिका लाइफ की आंतरिक विकास यात्रा की मजबूत नींव बनाती है।

विविध और समावेशी कार्यबल को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता भी उतनी ही स्पष्ट है। भारत में महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होने और टीम मार्क्समेन तथा अर्न्स्ट एंड यंग के पहले DEI 100 इंडेक्स में स्थान पाने वाली प्रामेरिका लाइफ का मानना है कि जिस देश की विविधता को कोई संगठन अपने भीतर दर्शाता है, वही उसे सबसे बेहतर तरीके से समझ और सेवा दे सकता है।

प्रामेरिका लाइफ की स्थिर और निरंतर वृद्धि की कहानी की जड़ में ग्राहक-केंद्रित सोच है, जो कंपनी के हर निर्णय के केंद्र में रहती है। कंपनी का फोकस ऐसे कारोबार को आकार देने पर बना हुआ है जो विस्तार के साथ स्थिरता और वृद्धि के साथ जिम्मेदारी को भी संतुलित करे। साथ ही, कंपनी पूरे भारत में उद्देश्यपूर्ण वित्तीय सुरक्षा की पहुंच को लगातार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। भरोसे, समावेशन, सुशासन और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर आधारित यही वह मजबूत आधार है, जिस पर प्रामेरिका लाइफ अपने अगले विकास अध्याय की दिशा तय कर रही है।

About Manish Mathur