Manish Mathur

ऑनलाइन लिस्टिंग और सस्ते के चक्कर में रास्ते में ना लुटाएँ घर

Editor-Dinesh Bhardwaj जयपुर 19 मार्च 2021  – जब भी हम देश के एक कोने से दूसरे कोने में शिफ्ट होना चाहते हैं, तो पैकर्स और मूवर्स की सेवाओं की जरूरत होती है। पर कई बार ग्राहक इन इंडस्ट्री में मौजूद फ्ऱाॅडस या बड़े ब्रांड-नेम से मिलते जुलते फेक नामों के ऑनलाइन लिस्टिंग के द्वारा मिले लुभावने ऑफर्स और कोई जानकारी …

Read More »

11 दिवसीय फूड फेस्टिवल होटल क्राउन प्लाजा, जयपुर में होगा आयोजित

Editor-Dinesh Bhardwaj  जयपुर19मार्च2021 गोल्डन ट्रायंगल पर्यटन रूट में शामिल विश्व प्रसिद्ध शहर गुलाबी नगरी, जयपुर अपने तरीके के एक अनूठे फूड फेस्टिवल “क्लनेरी रुट थ्रू गोल्डन ट्रायंगल” को होस्ट करने को तैयार है। शहर के टोंक रोड स्थित होटल क्राउन प्लाजा में यह 11 दिवसीय फूड फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। 19 मार्च से आयोजित इस फूड फेस्टिवल में  मेहमानऔर आगुंतक गोल्डन ट्रायंगल के नाम से प्रसीद हेरिटेज सिटीज दिल्ली-आगरा-जयपुर के महशूर व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने खाने के शौकीनों के लिए अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद लेना मुश्किल बना दिया है।  जिसे देखते हुए होटल क्राउन प्लाजा जयपुर ने इस अनूठे फूड फेस्टिवल का आजोयन किया है। इस फेस्टिवल में मेहमानों और आगंतुकों को दिल्ली के चांदनी चौक, आगरा और जयपुर की सड़कों और गलियों में मिलने वाले हर प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा एक छत के नीचे उपलब्ध होगा। फूड फेस्टिवल 19 मार्च से 29 मार्च 2021 को शाम 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होटल के ऑल-डे डाइनिंग रेस्तरां सोकोरो और सोकोरो लॉन में आयोजित किया जाएगा। फूड फेस्टिवल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, होटल क्राउन प्लाजा, जयपुर के जनरल मैनेजर, श्री नलिन मेंदीरत्ता ने कहा, “हम भोजन की उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने मेहमानों के लिए निरंतर नए स्वाद लाने का प्रयास करते रहते हैं। “क्लनेरी रुट थ्रू गोल्डन ट्रायंगल” फूड फेस्टिवल का उद्देश्य स्थानीय लोगों तक दिल्ली-आगरा-जयपुर का स्वाद पहुँचाना और हमारे भोजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। इस अनूठे फूड फेस्टिवल में पारंपरिक व्यंजनों के साथ “चांदनी चौक के प्रसिद्ध पराठे और छोले भटूरे”, विश्व प्रसिद्ध “आगरे का पेठा” जैसे व्यंजन गेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही हैरिटेज जयपुर के प्रसिद्ध और परंपारिक व्यंजन लाल मास और दाल-बाटी चूरमा जैसे कई मशहूर व्यंजन भी मेहमानों को परोसे जाएंगे। हम गोल्डन ट्रायंगल  के इन प्रसिद्ध पाक व्यंजनों को हर किसी की थाली में लाने और उन्हें भारत के सर्वोत्तम स्वाद के साथ अवगत कराते हुए परोसने के लिए तत्पर हैं।” फूड फेस्टिवल में हेरिटेज पिंक सिटी, जयपुर के प्रसीद व्यंजन जैसे की कढ़ी-कचौरी और चटनी, भरवां मिर्ची बड़ा, थार के पापड़, कांजी वड़ा  के साथ केरी सांगरी, जंगली गोश्त, पिट्टोड की सब्जी, गट्टा करी जैसे लजीज पकवान शामिल हैं। इसके साथ ही डिज़र्ट में घेवर, मोहनथाल, अलवरी मावा और दुध के लड्डू भी परोसे जायेंगे। इसके अलावा आगरा के स्वादिष्ट व्यंजन भी इस फेस्टिवल की शान बढ़ायेंगे जिसमें नमकीन में आगरा की चाट, मांस का सुला तथा मेन कोर्स में आगरे का सफेद घोष, नरगिसी बिरयानी, जर्दा पुलाव के साथ अखरोट का हलवा, पेठा आधी शामिल है। यही नहीं, “क्लनेरी रुट थ्रू गोल्डन ट्रायंगल” फूड फेस्टिवल में दिल्ली के महशूर डिशेस जैसे की दिल्ली कैंट की चाट, कीमा परांठा, तंदूरी कुक्कड़ मेहमानों को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देंग। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली की गलियों के प्रसीद छोले भटूरे, राजमा चावल, अमृतसरी कुलचे, दाल का हलवा, केसरी खीर, गुलाबी फिरनी आधी फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-आगरा-जयपुर की सांस्कृतिक विविधता इन शहरों के सभी पहलुओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, लेकिन भोजन के प्रति उनका झुकाव इन तीनो शहरों को एक साथ बांधता है। शिकंजी, रोज शरबत, बाजरे का शर्बा, छाछ, लस्सी, ठंडाई, रूहअफजा और बादाम मिल्क से लेकर सजावट में गोल्डन ट्राएंगल की झलक तक, मेहमानों को त्योहार का अहसास दिलाने के लिए होटल पूर्ण रूप से तैयार है। इस फूड फेस्टिवल के सभी व्यंजन आगंतुकों और मेहमानों को अद्वितीय स्वाद और प्रसिद्ध पाक व्यंजनों का लुफ्त देंगे।

Read More »

विभागों के समन्वित प्रयासों से होगा चयनित गांवों का विकास- डॉ नरेंद्र सिंह राठौड़, चेयरमेन व कुलपति, म.प्र.कृ.प्रौ. विश्वविद्यालय, उदयपुर

Editor-Rashmi Sharma  जयपुर 19 मार्च 2021  – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की ‘स्मार्ट विलेज समन्वय समिति’ की बैठक आज दिनांक 18 मार्च 2018 को डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़,  चेयरमेन के नेतृत्व में संपन्न हुई | यह बैठक माननीय राज्यपाल महोदय की विशेष योजनान्तर्गत चयनित गांव के बारे में विस्तृत कार्य ब्यौरा व आगामी रूपरेखा की चर्चा हेतु …

Read More »

11 अप्रैल को होगा विशाल सम्मान समारोह स्वावलंबन केंद्र का उद्घाटन रामचंद्र फार्म हाउस पर अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे के पास

Editor-Sohan lal  जयपुर 19 मार्च 2021  – 11 अप्रैल को हर वर्ष की भांति आरसी पीपुल वूमेन फाउंडेशन के तत्वाधान में विशाल सम्मान समारोह व स्वावलंबन केंद्र का उद्घाटन होगा सम्मान समारोह केंद्र के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई वह सम्मान समारोह स्थल का राष्ट्रीय किसान संगठन ना के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल मीणा के …

Read More »

आज इन राशियों के लोगो को मिल सकती है कामयाबी – टैरो रीडर संजय शर्मा

what-will-todays-day-be-like-say-your-stars-tarot-reader-sanjay-sharma

Editor-Manish Mathur जयपुर 19 मार्च 2021 व्यक्तिगत टैरो परामर्श के लिए संपर्क करें: +91 86391 02846 ♈ मेष: व्यवसायिक लेनदेन में सावधानी जरूरी। छोटे लाभ के लालच से हानि की संभावना। ♉ वृष: नए संपर्क से व्यवसायिक लाभ तथा नौकरी में पदोन्नति। शुभ समाचार की संभावना। ♊ मिथुन: मान सम्मान तथा कार्य क्षेत्र में सहयोग से सफलता। नए कार्य शुभारंभ …

Read More »

भारत में स्कोडा को ग्रोथ दिलाएगी “कुशाक”

Editor-Ravi Mudgal  जयपुर 18 मार्च 2021   स्कोडा अपनी नई ब्रांड कुशाक का आज लांच कर रही है. स्कोडा ने भारत में तेजी से बढ़ रहे मध्य आकार के एसयूवी सेगमेंट को टारगेट करते हुए यह लॉन्च किया है. स्कोडा कुशाक इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट का पहला उत्पाद है. भारतीय महाद्वीप में अपने इस मॉडल के कैंपेन के लिए स्कोडा ऑटो की प्रमुख जिम्मेदारी में फॉक्सवैगन ग्रुप ने 1 बिलीयन यूरोस का निवेश किया है. इसका फायदा लंबे समय तक स्कोडा और फॉक्सवैगन कंपनी को मिलने की उम्मीद है. स्कोडा कुशाक MQB-A0-IN प्लेटफार्म पर बनाई गई है. भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए स्कोडा ने एमक्यूबी प्लेटफार्म को अडॉप्ट किया है. उल्लेखनीय है कि भारतीय ग्राहको की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कोडा ने अपनी कार को उच्च कोटि की बनाने की कोशिश की है. स्कोडा ने अपनी यह कार श्रेष्ठतम ईएसआई इंजन और बेहतरीन डिजाइन के साथ पेश की है. इस कार में आधुनिक इन्फोटेनमेंट सिस्टम उपलब्ध किया गया है. साथ ही इसे उच्च स्तरीय आरामदायक बनाया गया है. कुशाक में सुरक्षा सुविधाओ का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इस ग्रुप की मॉडल कैंपेन की सफलतापूर्वक शुरुआत के लिए यह नई एसयूवी पूरी तरह तैयार है. इस कार के लिए जून माह से ऑर्डर लिए जाएंगे। पहली कुशाक कार जुलाई माह में ग्राहकों को सौंपी जाएगी। स्कोडा ऑटो के सीईओ थॉमस चाफर का कहना है कि आज का यह दिन स्कोडा और फॉक्सवैगन के लिए बहुत खास दिन है. क्योंकि आज इस कार का वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है. भारतीय बाजार में हम हमारी मॉडल कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं. ढाई साल पहले फॉक्सवैगन समूह ने हमें कार्य सौंपा और हमें भारतीय बाजार की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया था. हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे पूर्ण करने की ओर हम अग्रसर हो रहे हैं. मैं गुरप्रताप बोपाराय और उनकी टीम को धन्यवाद देना चाहूंगा. इस बात के लिए कि उन्होंने कड़ी मेहनत से अब तक बहुत कुछ हासिल किया है. अभी हम भारतीय उपमहाद्वीप पर अगले कदमों के लिए प्रयासरत हैं. हमारी कोशिश है कि हम इस नए मॉडल की सफलता पूर्वक शुरुआत करें. भारतीय महाद्वीप में हमारे अगले कदम के लिए यह शुरुआत बहुत मायने रखती है. मैं देश के महान विकास क्षमता से अभिभूत हूं और हम इसका सबसे अधिक लाभ स्कोडा और फॉक्सवैगन के लिए करेंगे. स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गुरप्रताप बोपाराय ने कहा: “कुशाक के अनावरण से भारत में स्कोडा ऑटो और फॉक्सवैगन समूह के लिए एक नए युग की शुरुआत होने जा रही यही. स्कोडा एसयूवी परिवार के लिए नवीनतम और आकर्षक डिजाइन, बेजोड़ प्रदर्शन, बेहतर निर्माण गुणवत्ता, अनुकरणीय मूल्य प्रस्ताव, उत्कृष्ट सुरक्षा और कई सारे फीचर्स इसमें समाये हुए है. कुशाक कार INDIA 2.0 परियोजना के तहत डिजाइन और विकसित पहला उत्पाद है. यह MQB-A0-IN  प्लेटफॉर्म पर आधारित है. स्कोडा कुशाक हमारे राष्ट्र की विविधता से प्रेरित है जो वैश्विक स्तर पर प्रतिध्वनित होता है. स्कोडा कुशाक के साथ हम मध्य आकार के एसयूवी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं. भारत में अगले कुछ वर्षों में यह सेगमेंट कई गुना बढ़ने की उम्मीद है. भारत में विकास और विनिर्माण से संबंधित 95 प्रतिशत के स्थानीयकरण स्तर को प्राप्त करने के लिए, स्कोडा ने अपने पुणे संयंत्र में एक नई एमक्यूबी उत्पादन प्रणाली भी स्थापित की है. शक्तिशाली, मस्क्युलर और भारतीय स्वभाव विशेष के साथ, नई स्कोडा कुशाक का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से स्थानीय कार खरीदारों के ईच्छा के अनुरूप बनाया गया है. इस नई एसयूवी में बहुत सारे

Read More »

अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारत में फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा: यह अक्षय कुमार अभिनीत ‘राम सेतु’ का सह-निर्माण करेगा

Editor-Rashmi Sharma  जयपुर 18 मार्च 2021  – भारत में अपने परिचालन हेतु उठाए गए एक शानदार कदम के तहत अमेज़न प्राइम वीडियो ने आगामी हिंदी फिल्म ‘राम सेतु’ के लिए केप ऑफ गुड फिल्म्स, एबंडेंशिया इंटरटेनमेंट और लायका प्रोडक्शंस से हाथ मिलाकर इसका सह-निर्माता बनने की घोषणा की है। अभिषेक शर्मा (परमाणु, तेरे बिन लादेन फेम) द्वारा निर्देशित और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी (पृथ्वीराज चौहान फेम) द्वारा …

Read More »

पहली बार आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा

Editor-Manish Mathur जयपुर 18 मार्च 2021  – फेविक्रिएट के तत्वावधान में पिडिलाइट द्वारा देश के सभी शहरों में आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम ने रीयूज और रीसाइकल की थीम पर बने अपने प्रोजेक्ट  के लिए पुरस्कार हासिल किया, जबकि बुद्ध …

Read More »

गुलाबी नगरी के बाशिन्दों को मिराज सिनेमाज की सौगात, एक साथ तीन प्रीमियम मल्टीप्लेक्स स्क्रीन की शुरुआत

Editor-Dinesh Bhardwaj जयपुर 18 मार्च 2021। देश के प्रमुख बड़े व्यापारिक समूहों में से एक मिराज ग्रुप ने जयपुर में अपने मल्टीप्लेक्स सिनेमाज की शुरुआत करते हुए गुलाबी नगर के बाशिंदों को सिनेमा जगत का एक नया अनुभव प्रदान करने के लिए जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग,जवाहर सर्किल स्थित मशहूर सिनेमाघर एंटरटेनमेंट पैराडाइज में एक साथ तीन मल्टीप्लेक्स सिनेमाज की …

Read More »

क्या आपके मन में कोरोना टीकाकरण से जुड़े कई सवाल उठ रहे हैं? टीकाकरण से जुड़े हर सवाल का जवाब

leading-global-it-consultancy-company-atcs-to-provide-covid-19-vaccine-to-employees-and-their-families

Editor-Ravi Mudgal  जयपुर 18 मार्च 2021  – देश भर में लोग कोविड-19 टीकाकरण से गुजर रहे हैं, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बाॅयस के गोदरेज एप्लायंसेज ने पद्मश्री और डॉ. बी. सी. राय प्रेसिडेंशियल अवाॅर्डी व नेफ्रॉन क्लिनिक के चेयरमैन डॉक्टर संजीव बगई के सहयोग से कोराना टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब …

Read More »