शादी का झांसा देकर महिला का देहशोषण

जयपुर 06 मई 2019 ब्रह्मपुरी  थाना क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है आरोपित कई दिनों तक उसका देहशोषण करता रहा। जब आरोपित ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामाल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हजरत अली कॉलोनी रामगढ मोड की रहने वाली एक महिला  ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कुछ समय पहले उसके पति मौत हो गई। जिसके बाद  उसकी मुलाकात सत्यनारायण आनोरिया   से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के बाद आरोपित ने उसे प्रेमजाल में फसाया और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो  आरोपित ने उससे शादी का करने का झांसा दिया।  इस दौरान आरोपित ने कई दिनों तक  देहशोषण करता रहा और फिर शादी करने से  इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित युवक के  खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच पड़ताल थानाधिकारी भारत सिंह द्वारा की जा रही है।

About Manish Mathur